फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: खुराक में कोई बदलाव नहीं, दो डोज ही लगेंगे, दिसंबर तक पूरी आबादी के वैक्सीनेशन की उम्मीद

Tue, 01 Jun 2021 08:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बड़ी उम्मीद प्रकट की। मंत्रालय के अनुसार अगस्त से रोज एक करोड़ लोगों को टीके लगेंगे। दिसंबर तक सभी का टीकाकरण हो जाएगा। 
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने की खुशी - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में जारी टीकाकरण को लेकर मंगलवार को स्पष्टीकरण दिया। मंत्रालय ने कहा कि कोविशील्ड की खुराक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी केवल दो खुराक होगी। पहली कोविशील्ड खुराक देने के बाद दूसरी खुराक 12 सप्ताह बाद दी जाएगी। कोवाक्सिन को लेकर भी यही प्रक्रिया रहेगी। आईसीएमआर के प्रमुख बलराम भार्गव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्य जुलाई या अगस्त तक हम रोज एक करोड़ लोगों को टीके लगा सकेंगे और दिसंबर तक हम देश की पूरी आबादी को टीके लगा देंगे।

विज्ञापन

 


टीकों की किल्लत नहीं
आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि देश में वैक्सीन की कमी नहीं है। मध्य जुलाई या अगस्त तक हमारे पास रोज एक करोड़ लोगों को टीके लगाने के लिए पर्याप्त डोज होंगे। दिसंबर तक देश की पूरी आबादी को टीके लगा लेने का हमें पूरा विश्वास है। 
 
20 लाख टेस्ट रोज : स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 16-22 फरवरी के बीच प्रतिदिन देश में 7.7 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे थे। अब हम लगभग 20 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। अब तक हम देश में कुल 34.67 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं। 
विज्ञापन





सक्रिय मामलों में 50 फीसदी की कमी 
अग्रवाल ने कहा कि देश में सक्रिय मामलों में 50 फीसदी की कमी आई है। वहीं बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1.3 लाख की कमी आई है। 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक सप्ताह से लगातार मामले घट रहे हैं, जो कि एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि तीन मई को देश में 17.13 फीसदी सक्रिय मामले थे अब वह सिर्फ 6.73 फीसदी रह गए हैं।  

29 राज्यों में पांच हजार से कम मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 5000 से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 28 अप्रैल से 4 मई के बीच देश में 531 ऐसे जिले थे जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे। ऐसे जिले अब 295 रह गए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें