फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ऑक्सीजन संकट के दौरान अबतक कितनी आई वैश्विक मदद, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया डाटा

Mon, 10 May 2021 09:06 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि 27 अप्रैल से लेकर आठ मई तक विदेशों से कितने वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर भारत आए।
विज्ञापन
डेनमार्क से भारत पहुंची मदद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को विदेशों से अबतक आई मदद का ब्यौरा सामने रखा। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की भारी कमी देखी गई थी, जिसके बाद कई देशों ने भारत की मदद करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जैसे ही अपने पैर पसारने शुरू किए, देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की कमी देखने को मिली। वहीं कोरोना के नए स्ट्रेन ने मरीजों के फेफड़ों पर असर डालना शुरू किया, जिसके बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरे देश के लिए बड़ी चुनौती बनी। 

27 अप्रैल से आने शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय मदद
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि 27 अप्रैल से लेकर आठ मई तक भारत में विदेशों से जो मदद आई, उसमें 6,738 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3856 ऑक्सीजन सिलिंडर, 16 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 4668 वेंटिलेटर/BiPAP और तीन लाख से ज्यादा रेमडेसिविर वायल शामिल है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मदद के लिए बनाई गई समर्पित समन्वय सेल
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, केंद्र सरकार को 27 अप्रैल से कोरोना के खिलाफ लड़ने में मेडिकल सप्लाई और उपकरण की अंतरराष्ट्रीय मदद मिल रही है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत एक समर्पित समन्वय सेल बनाई गई, जो विदेशों से आने वाली मदद का रखरखाव करती है। बयान के मुताबिक, इस सेल ने 26 अप्रैल से काम करना शुरू किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें