फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा: लोगों की कीमत पर भारत नहीं करेगा टीके का निर्यात 

Wed, 17 Mar 2021 04:05 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Union Health Minister Dr Harsh Vardhan in Rajya Sabha - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा कि देशवासियों की कीमत पर भारत टीके का निर्यात नहीं करेगा। उन्होंने कहा वह संसद के माध्यम से विश्वास दिलाना चाहते हैं कि कोरोना टीके के निर्यात में सरकार प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर निर्यात कर रही है।

विज्ञापन


कहीं से भी भारतीय नागरिकों की कीमत पर टीके को बाहरी देशों को नहीं बेचा जा रहा है। इसके लिए सरकार के उच्चतम स्तर और समितियों के विशेषज्ञ सामंजस्य बैठाकर इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं। वर्धन पहले भारतीय को टीका लगाने की सांसदों द्वारा उठाए गए सवालों और पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने उठाया धीमी गति से टीकाकरण का मुद्दा
शून्यकाल में कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने कोरोना के लगातार बढ़ने और धीमी गति हो रहे टीकाकरण का मुद्दा उठाया। सिंह ने कहा कोरोना खतरनाक गति से बढ़ रहा है। अब तक केवल 0.35 फीसदी लोगों को ही टीका लगा है। इस दर पर पूरी आबादी को टीकाकरण करने में 18 साल लगेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से टीकाकरण को गति देने का अनुरोध किया। गोहिल ने कहा टीकाकरण की दर को भी कम करना चाहिए। इससे आम जन भी तेजी के साथ बचाव के लिए टीका लगवा सकेंगे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को वैक्सीन ड्राइव के विभिन्न कारकों को ध्यान में रखकर टीकाकरण अभियानों का संयोजन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें