फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Murder Case: जेपी नड्डा की IMA प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, डॉक्टर हत्याकांड पर आईएमए ने दोहराई मांगें

Tue, 13 Aug 2024 05:25 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली में आज भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बैठक की। इस दौरान कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्याकांड को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि इससे पहले कल आईएमए ने जेपी नड्डा को पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन
जेपी नड्डा की IMA प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक - फोटो : X / @JPNadda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद से देश में डॉक्टर्स का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला रहा है। इस कड़ी में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्याकांड को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि इससे पहले कल आईएमए ने जेपी नड्डा को पत्र भी लिखा था। जिसमें आईएमए की तरफ से कई मांगें रखी गई थी।
विज्ञापन

  ममता सरकार पर बरसे जेपी नड्डा
वहीं इस मामले में आईएमए के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में डॉक्टर एसोसिएशन के लोगों ने मुझसे मुलाकात की है। मैंने सभी को आश्वासन दिया है कि मामले से जुड़े लोगों पर केंद्र सरकार कड़ा से कड़ा एक्शन लेगी। इस दौरान जेपी नड्डा ने इस केस को हाईकोर्ट की तरफ से सीबीआई को सौंपे जाने के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन



जबकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने आईएमए की मांगों को फिर से दोहराया है।


कल IMA ने रखी तीन प्रमुख मांगें
अपने पत्र में आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से अपराध को संभव बनाने वाली स्थितियों की विस्तृत जांच करने और कार्यस्थल पर डॉक्टरों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए कदम उठाने की मांग की थी। वहीं अगर आईएमए की तीन प्रमुख मांगों की बात करें, तो इसमें...
  1. मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले।
  2. अपराध को संभव बनाने वाली परिस्थितियों की विस्तृत जांच हो।
  3. कार्यस्थल पर डॉक्टरों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन



दरिंदगी की घटना के बाद सड़कों पर डॉक्टर
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के बाद डॉक्टर सड़कों पर हैं। फिलहाल इस मामले में अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के निर्देश दिए हैं। जबकि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका डॉक्टर के साथ डिनर करने वाले चार जूनियर डॉक्टरों को फिर से तलब किया। कोलकाता पुलिस ने एचओडी, असिस्टेंट सुपरवाइजर, पुरुष-महिला नर्स, ग्रुप-डी स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को भी कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में तलब किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें