फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल की शुरुआत में आ सकती है कोरोना वैक्सीन, सुरक्षा पर सवाल उठेंगे तो पहली खुराक खुद लूंगा : हर्षवर्धन

Sun, 13 Sep 2020 08:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार उच्च जोखिम की स्थिति के लिए आपातकालीन प्राधिकरण पर विचार कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर वैक्सीन की सुरक्षा पर कोई सवाल होता है तो उसकी पहली खुराक मैं खुद लूंगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अभी वैक्सीन की लॉन्चिंग की कोई तारीख तय नहीं है, ऐसे में उम्मीद है कि यह 2021 की पहली तिमाही तक तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन उन्हें पहले दी जाएगी जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी, इसमें लोगों की आर्थिक स्थिति को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार वैक्सीनों के मानव परीक्षण में पूरी सतर्कता बरत रही है और सभी मानकों का पालन कर रही है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल की अगुवाई में गठित कोविड-19 वैक्सीन प्रशासन के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह रणनीति तैयार कर रहा है कि अधिक आबादी को इम्यूनाइज कैसे किया जाए।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें