फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वन मंत्रालय की पहल: मानव-वन्यजीव संघर्ष टालने के लिए दिशानिर्देश हुए जारी, सह-अस्तित्व पर जोर

Wed, 22 Mar 2023 05:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

मंत्रालय के अनुसार यह गाइडलाइन सुझावों की तरह हैं, यह क्षेत्र विशेष के अनुरूप मददगार बनेंगी। इसे भारत व जर्मनी के सहयोग परियोजना के तहत बनाया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी तेंदुआ या भालू तो कभी बाघ, वन्य जीवों के मानव आबादी के बीच आने से संघर्ष की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। ऐसे संघर्ष रोकने के लिए केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को 14 गाइडलाइन जारी की। इनमें दस जीवों के लिए अलग से गाइडलाइन हैं। इनके जरिए वन्यजीवों के साथ मानव के सह-अस्तित्व पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार यह गाइडलाइन सुझावों की तरह हैं, यह क्षेत्र विशेष के अनुरूप मददगार बनेंगी। इसे भारत व जर्मनी के सहयोग परियोजना के तहत बनाया गया है। 

इन वन्यजीवों के मामले में अलग गाइडलाइन : हाथी, गौर, तेंदुआ, सांप, मगरमच्छ, रेसस मकैक बंदर, जंगली शूकर, भालू, ब्लू-बुल, काले हिरन।

चार अन्य निर्देश

  • वन विभाग और भारतीय प्रेस व मीडिया के बीच सहयोग, ताकि वन्यजीव व मानव संघर्ष के दौरान बेहतर संवाद हो
  • संघर्ष होने पर इसमें शामिल लोगों के स्वास्थ्य व सुरक्षा का ध्यान रखना
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष के समय लोगों की भीड़ पर नियंत्रण व प्रबंधन
  • स्वास्थ्य संबंधित आपदा व स्वास्थ्य पर पैदा हुए खतरों का समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें