BRS MLC के कविता ने वित्त मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं निर्मला सीतारमण से पूछना चाहती हूं, वो बार-बार कहती हैं कि हमारी प्रतिस्पर्धा चीन के साथ है। चीन की अर्थव्यवस्था 18 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है तो हमारा लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर क्यों है, जब हमारे पास इतने संसाधन हैं तो हम उच्च लक्ष्य क्यों नहीं रखतें?
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को मजाक करार देने के बयान पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केसीआर के शासन में राज्य का कर्ज 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। यह 2014 में 60,000 करोड़ रुपये था। आप कैसे कह सकते हैं कि 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य एक मजाक है? हर राज्य को इसमें योगदान देना चाहिए। आप किस पर हंस रहे हैं? 2014 में तेलंगाना का कर्ज 60,000 करोड़ रुपये था, लेकिन पिछले 7 में- 8 साल में यह 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य में मेडिकल कॉलेजों के बारे में उचित डेटा नहीं होने के लिए भी राव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब केंद्र ने मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए स्थानों की सूची मांगी, तो राज्य ने करीमनगर और खम्मम को सूचीबद्ध किया गया, लेकिन उन स्थानों पर पहले से ही मेडिकल कॉलेज थे। अब आप कह रहे हैं कि आपको 157 मेडिकल कॉलेजों में से एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं मिला। आपके पास डेटा नहीं है कि तेलंगाना में किन जगहों पर मेडिकल कॉलेज हैं और आप एनडीए पर कोई डेटा उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं।
वहीं, BRS MLC के कविता ने वित्त मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं निर्मला सीतारमण से पूछना चाहती हूं, वो बार-बार कहती हैं कि हमारी प्रतिस्पर्धा चीन के साथ है। चीन की अर्थव्यवस्था 18 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है तो हमारा लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर क्यों है, जब हमारे पास इतने संसाधन हैं तो हम उच्च लक्ष्य क्यों नहीं रखतें?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत पर 55 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन आज भारत पर 155 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। मोदी सरकार हमें राजकोषीय विवेक सिखाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? हमने क्रांतिकारी नीतियां बनाई। तेलंगाना देश के सकल घरेलू उत्पाद में 4.5% योगदान देता है।