फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री सीतारमण पहुंची त्रिपुरा, श्रीमंतपुर एकीकृत भूमि बंदरगाह का किया दौरा

Sat, 22 Jul 2023 11:04 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में श्रीमंतपुर इंटीग्रेटेड लैंड बंदरगाह (आईसीपी) का दौरा किया। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : DD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में श्रीमंतपुर इंटीग्रेटेड लैंड बंदरगाह (आईसीपी) का दौरा किया। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। केंद्रीय उत्पाद शुल्क, पूर्वोत्तर के मुख्य आयुक्त, योगेन्द्र गर्ग ने बताया कि केंद्रीय मंत्री इंटीग्रेटेड लैंड बंदरगाह देखकर काफी खुश हुई।

विज्ञापन


आगे योगेन्द्र गर्ग ने बताया कि निर्मला सीतारमण ने एकीकृत भूमि बंदरगाह और गोमती नदी के तट पर बने एक घाट का दौरा किया। उन्होंने 2016 में वाणिज्य राज्य मंत्री के रूप में सोनामुरा उपखंड में श्रीमंतपुर आईसीपी का उद्घाटन किया था। वह व्यापार और यात्रियों, दोनों लिहाज से आईसीपी के इस्तेमाल को देखकर खुश हुईं।  

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने शुक्रवार को यहां जीएसटी भवन का उद्घाटन किया था। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सीमा शुल्क विभाग और भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (एलपीएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि (बांग्लादेश में सोनामुरा से दाउदकंडी तक अंतरदेशीय जल संपर्क की सुविधा के लिए) गोमती नदी के तट पर एक स्थायी घाट बनाया जाएगा। आईसीपी के जरिए द्विपक्षीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने को एक स्थायी घाट के निर्माण के लिए केंद्र ने पहले ही 6.50 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन


सोनामुरा से दाउदकंडी (बांग्लादेश) तक ड्रेजिंग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा व्यापार क्षमता के आधार पर किया जाएगा।सोनमुरा से दाउदकंडी तक 94 किलोमीटर के प्रस्तावित जलमार्ग को जहाजों की मुक्त आवाजाही के लिए जल स्तर बढ़ाने के लिए ड्रेजिंग से गुजरना होगा।गर्ग ने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए 6.50 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें