इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक कॉर्पोरेट प्रतिनिधी और निवेशक भाग ले रहे हैं। कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्यमिता, कौशल विकास, नवाचार, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और पोषण, कृषि, वन और पर्यावरणीय स्थिरता के विषयगत क्षेत्रों पर विचार-विनिमय और साझेदारी के दायरे को प्रतिबिंबित करना है।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नगालैंड की राजधानी कोहिमा में सतत विकास को मजबूत करने के लिए साझेदारी पर आधारित तीन दिवसीय 'सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) और इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2022' का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर का यह राज्य कंपनियों और निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि, वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि सम्मेलन में कंपनियों के आने से संभावनाएं बनी हैं। और अधिक कंपनियां राज्य में आएंगी और निवेश करेंगी। आईडीएएन द्वारा आयोजित यह नागालैंड में अपनी तरह का पहला सीएसआर (Corporate Social Responsibility) कॉन्क्लेव है। इसका उद्देश्य व्यापार से व्यवसाय और व्यापार से सरकार की बातचीत पर ध्यान केंद्रित करना है।
इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक कॉर्पोरेट प्रतिनिधी और निवेशक भाग ले रहे हैं। कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्यमिता, कौशल विकास, नवाचार, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और पोषण, कृषि, वन और पर्यावरणीय स्थिरता के विषयगत क्षेत्रों पर विचार-विनिमय और साझेदारी के दायरे को प्रतिबिंबित करना है।
विज्ञापन
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने ट्विटर पर कार्यक्रम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, कॉन्क्लेव सीएसआर खर्च करने वाली कंपनियों को नागालैंड के विभिन्न अवसरों का लाभ उठाने के लिए मंच प्रदान करेगा। उन्होंने इसमें हिस्सा लेने वाली कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि इससे नगालैंड के विकास को बल मिलेगा और रोजगार के अवसर बढेंगे।