केंद्रीय कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित तीसरा विस्तार राष्ट्रपति भवन में रविवार को हो गया। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित इस विस्तार में नौ नए चेहरों को जगह दी गई, जबकि 4 केंद्रीय मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है।
सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी ने ली शपथ। इसके बाद राज्य मंत्री बने चेहरों ने शपथ ली। सभी मंत्रियों को पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि जिन मंत्रियों ने आज शपथ ली उन्हें बधाई, उनका अनुभव और ज्ञान मंत्रियों की परिषद के लिए बहुत मूल्य बढ़ाएंगे।
I congratulate all those who have taken oath today. Their experience & wisdom will add immense value to the Council of Ministers.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2017
राज्य मंत्री बने ये नए चेहरे
शिव प्रताप शुक्ला
अश्विनी कुमार चौबे
डॉ. वीरेंद्र कुमार
अनंत कुमार हेगड़े
आर के सिंह
हरदीप सिंह पुरी
गजेंद्र सिंह शेखावत
सत्यपाल सिंह
अलफोंस कन्नाथनम
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह फेरबदल से पहले पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। पीएम मोदी ने उन मंत्रियों से भी मुलाकात की, जिन्हें कैबिनेट में जगह मिले की आशंका जताई जा रही थी। वहीं उमा भारती ने शपथ ग्रहण समारोह में न आने पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं नाराज नहीं थी बल्कि मुझे पहले ही किसी सरकारी कार्यक्रम में जाना था, इसलिए मैं शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आ सकी।
My programs were already fixed, I am not angry: Uma Bharti on not attending #cabinetreshuffle oath ceremony pic.twitter.com/KrKQv7YAt0
— ANI (@ANI) September 3, 2017
पढ़ें- ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह, जानिए पूरा बायोडाटा
नौ नामों पर सहमति बनाने से पहले शनिवार को दिन भर माथापच्ची होती रही। मथुरा में संघ प्रमुख सहित संघ के आला अधिकारियों से दो बार विमर्श के बाद दिल्ली पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने घंटों विचारमंथन होता रहा।