फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के बाद अब यहां हाथ आजमाएगा मेरठ का यह तेज गेंदबाज  

Sun, 03 Sep 2017 04:10 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
प्रवीण कुमार - फोटो : The indian express
विज्ञापन
अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले टीम इं‌डिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब राजनीति के बाद एक नया कदम उठाने जा रहे हैं। यूपी का यह तेज गेंदबाज अपनी स्विंग के लिए जाना जाता था। 
विज्ञापन
Trending Videos

नवोदित गेंदबाजों को गुर सिखाना चाहते हैं

प्रवीण कुमार
कुमार अब यूपी के नवोदित गेंदबाजों को क्रिकेट का गुर सिखाना चाहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद प्रवीण कुमार ने समाजवादी पार्टी के जरिए राजनीति में प्रवेश किया था। इसके बाद अब वह यूपी के नवोदित खिलाड़ियों को तेज गेंदबाजी का प्र‌शिक्षण देना चाहते हैं। 
 

अंतिम बार ढाका में मार्च 2012 में एशिया कप में खेले थे

प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार ने टीम इंडिया की तरफ से पिछला मैच ढाका में मार्च 2012 में एशिया कप में खेला था। हालांकि वह आईपीएल में खेल रहे हैं। आईपीएल में वह गुजरात लायंस, सनराइज हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेल चुके हैं। 
 

कुमार आईपीएल में खेलते रहेंगे

प्रवीण कुमार
31 साल के क्रिकेटर ने कहा कि वह आईपीएल में खेलते रहेंगे। लेकिन वह अपने राज्य के नवोदित खिलाड़ियों को तेज गेंदबाजी की बारीकी के बारे में भी बताना चाहेंगे।  प्रवीण कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 टेस्ट में 27 विकेट तथा 68 वन डे में 77 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

रैना और प्रवीण कुमार यूपी से खेल रहे हैं

प्रवीण कुमार
उल्लेखनीय है कि यूपी के खिलाड़ी अब आरपी सिंह गुजरात से खेलते हैं। पीयूष चावला भी गुजरात की टीम से खेलते हैं। ऐसे में सुरेश रैना और प्रवीण कुमार ही ऐसे दो बड़े खिलाड़ी हैं, जो यूपी की तरफ से खेल रहे हैं। यूपी से बड़े खिलाड़ियों के बाहर जाने से प्रवीण कुमार का यह कदम यूपी क्रिकेटरों के ‌लिए फायदेमंद हो सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें