केंद्रीय कैबिनेट की एक बैठक बुधवार को प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) पर आयोजित होगी। इससे पहले सोमवार को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस दौरान लॉकडाउन के बाद देश को फिर से पटरी पर लाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई थी। आत्मनिर्भर भारत के लिए जो फैसले लिए गए उनके बारे में बताया गया था।