फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCEA: सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए दो ताप विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला

Fri, 19 Jan 2024 05:37 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कैबिनेट ने ईयू-भारत व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) के तहत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, इसकी आपूर्ति शृंखला एवं इनोवेशन पर कार्य व्यवस्था को लेकर भारत सरकार और यूरोपीय आयोग के बीच 21 नवंबर, 2023 को हस्ताक्षर किए गए एमओयू को मंजूरी दी।
विज्ञापन
कोल इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने 2,260 मेगावाट क्षमता वाली दो ताप विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (एसईसीएल) एवं महानदी कोलफील्ड्स लि. (एमसीएल) को 5,607 करोड़ के इक्विटी निवेश की मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


एसईसीएल मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लि. के साथ 1×660 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करेगी। इसी तरह, एमसीएल महानदी बेसिन पावर लि. के जरिये ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 2×800 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करेगी। इनका मकसद देश को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है।

वित्त आयोग की मदद को बनेंगे अधिकारी स्तर के तीन पद...
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में वित्त आयोग की मदद के लिए संयुक्त सचिव स्तर के तीन पदों को बनाए जाने को स्वीकृति दी गई। इनमें संयुक्त सचिव के दो और आर्थिक सलाहकार का एक पद शामिल है।
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर पर ईयू के साथ एमओयू को मंजूरी  
कैबिनेट ने ईयू-भारत व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) के तहत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, इसकी आपूर्ति शृंखला एवं इनोवेशन पर कार्य व्यवस्था को लेकर भारत सरकार और यूरोपीय आयोग के बीच 21 नवंबर, 2023 को हस्ताक्षर किए गए एमओयू को मंजूरी दी।

तीन देशों के साथ स्वास्थ्य उत्पादों के विनियमन को मंजूरी...
कैबिनेट ने चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर नीदरलैंड, डोमिनिकन गणराज्य और इक्वाडोर के साथ अलग-अलग ज्ञापनों को मंजूरी दी। इसके अलावा डिजिटल समाधान साझा करने पर केन्या के साथ एमओयू को स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें