केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और रवांडा के बीच व्यापार सहयोग की रूपरेखा को आज मंजूरी प्रदान कर दी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया।
दोनों देशों के बीच व्यापार सहयोग की रूपरेखा को पूर्वव्यापी मंजूरी दी गई है। व्यापार सहयोग ढांचे पर 23 जुलाई 2018 को हस्ताक्षर किए गए थे। व्यापार सहयोग की रूपरेखा से दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंध बेहतर बनने की उम्मीद है।