फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट हुआ, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 03 Jun 2020 05:25 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
श्याम प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को बताया कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट रखने के फैसले को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जनवरी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम रखने की घोषणा की थी। उन्होंने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर यह घोषणा की थी।

विज्ञापन

 


पीएम मोदी ने कहा था कि मुखर्जी बंगाल के थे और औद्योगिकीकरण के अग्रदूतों में से एक थे। ऐसे में बंदरगाह का नाम मुखर्जी के नाम पर रखना एक जरूरी कदम है। पीएम मोदी ने कहा था, 'इस बंदरगाह को अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के रूप में जाना जाएगा।'

प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा सरकार से इस्तीफा देने के बाद उनके सुझावों को लागू नहीं किया गया था जैसा कि किया जाना चाहिए था।

किसानों से जुड़े कई फैसले लिए गए 

विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई एक सप्ताह में दूसरी कैबिनेट बैठक में किसानों से संबंधित कई फैसले लिए गए। इसमें किसानों को अधिक लाभ हो सके, इसलिए उन्हें एपीएमसी एक्ट से बाहर भी उत्पाद बेचने की अनुमति दी गई है और कई कृषि उत्पादों को आवश्यक वस्तु कानून से बाहर कर दिया गया। अब किसान अपनी उपज मंडी से बाहर सीधे निर्यातक को भी बेच सकेंगे।  
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें