फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना को मंजूरी दी

Thu, 29 Oct 2020 05:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Union Cabinet meeting - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना (डीआरआईपी) के दूसरे व तीसरे चरण को मंजूरी दे दी। इसके तहत आगामी 10 वर्षों में 19 राज्यों के 736 बांधों की सुरक्षा और परिचालन को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 10,211 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना अप्रैल 2021 से मार्च 2031 तक लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें