फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget Highlights 2021 LIVE: वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- मुश्किल हालात में पेश किया गया यह बजट

Mon, 01 Feb 2021 10:25 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

संसद में देश का आम बजट पेश हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट भाषण समाप्त कर चुकी हैं। आम आयकरदाताओं को बजट 2021 में कोई राहत नहीं मिली है। केवल 75 साल से अधिक उम्र वालों को अब आयकर रिटर्न भरने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। शहरी, ग्रामीण स्वच्छता के लिए सरकार ने बजट में प्रावधान किए हैं। स्वच्छ हवा के लिए भी सरकार ने अपना पिटारा खोला है। सरकार ने रेलवे के लिए राष्ट्रीय रेल योजना 2030 तैयार करने का प्रावधान किया है। जल्द ही वॉलेंट्री स्क्रैप पॉलिसी को लॉन्च किया जाएगा। बीमा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई को मंजूरी दी गई है। वहीं प्रवासी मजदूरों के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा। जिसमें उन जुड़ी जानकारी होगी। कई सरकारी कंपनियों के विनिवेश का भी एलान किया गया। लेह में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया जाएगा और अनुसूचित जाति के 4 करोड़ विद्यार्थियों को 35 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बजट में इस साल राजकोषीय घाटा के 6.8 फीसदी तक रहने का अनुमान किया गया है। सरकार ने जहां सोने और चांदी से कस्टम ड्यूटी को घटाया है। वहीं मोबाइल और चार्जर को महंगा कर दिया है। यहां पढ़ें बजट से जुड़ी मुख्य बातें-
विज्ञापन
बजट हाइलाइट्स 2021 LIVE - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:00 PM, 01-Feb-2021

बजट काफी निराशाजनकः भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बजट काफी निराशाजनक था। सरकारी बैंक, बंदरगाह, बीमा कंपनी, गोदामों को सरकार निजी कंपनियों के हाथ में बेचने की तैयारी में है। किसान, बेरोजगार, नौकरीपेशा और मध्यमवर्ग के लिए कुछ नहीं है। पेट्रोल और डीजल में सेस लगेगा तो कृषि में बोझ बढ़ेगा।
 

08:50 PM, 01-Feb-2021

राहुल गांधी ने बजट को ठीक से न ही सुना और न ही पढ़ाः स्मृति इरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने बजट को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने ठीक से बजट न ही सुना और न ही पढ़ा। चीन के साथ उनके करीबी संबंधों को जानने के लिए उन्हें अपने परिवार के इतिहास को पढ़ना चाहिए। वह पीएम पर सैनिकों के साथ त्योहार मनाने पर टिप्पणी कर रहे हैं, यह बचकाना है। 

08:48 PM, 01-Feb-2021

यह बजट विरोधी दलों पर हमला हैः अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कुछ लोग बोल  हैं कि बजट सिर्फ जुमला है, लेकिन मेरा कहना है कि यह विरोधी दलों पर हमला है।  

विज्ञापन
08:45 PM, 01-Feb-2021

बजट उद्योगपतियों के लिएः पिनाराई विजयन

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण और बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए बजट का प्रस्ताव बताता है कि सरकार सभी क्षेत्रों से पीछे हट जाएगी, देश को पूरी तरह से उद्योगपतियों के हाथ में दे देगी।

08:06 PM, 01-Feb-2021

किसानों के लिए कुछ भी नहींः सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि लॉकडाउन में उद्योग, कारखाने, दुकाने बंद हुए सिर्फ किसान घर नहीं बैठा। किसानों ने अनाज पैदा कर इस देश को मजबूत रखा। जिससे आज हमारे गोदाम अनाज से भरे हुए हैं। उन किसानों के लिए सरकार ने इस बजट में कुछ नहीं किया। 
 

विज्ञापन
08:03 PM, 01-Feb-2021

बजट में मनरेगा में कोई बदलाव नहींः हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गरीबों के मनरेगा में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है। आत्मनिर्भर भारत इतनी बार बोला गया है कि अब वो आत्म बेचो भारत सा हो गया है।
 

08:03 PM, 01-Feb-2021

 ये बजट काफी संतुलितः नीतीश कुमार  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये बजट काफी संतुलित है। कोविड के कारण कितना काम करना पड़ा है, हर क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद हर चीज को संतुलित करते हुए जो बजट पेश किया गया, उसके लिए हम सरकार को बधाई देते हैं।
 

07:03 PM, 01-Feb-2021

यह बजट किसानों के हित मेंः त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाला है। किसानों को कृषि कानूनों के खिलाफ भ्रमित किया गया है। ये कृषि कानून किसानों के हित में है।

07:02 PM, 01-Feb-2021

आत्मनिर्भर भारत का बजटः शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है वह आत्मनिर्भर भारत का बजट है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मैं मानता हूं कि कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदलने वाला यह बजट है। 

07:00 PM, 01-Feb-2021

इस बजट में MSME, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यानः अनुराग ठाकुर

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बजट में MSME, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया गया है। निवेश हो, उद्योग हो, बुनियादी ढांचा हो, इन क्षेत्रों में यह बजट सकारात्मक बदलाव लाएगा। बजट में कोरोना वैक्सीन के लिए अलग से 35,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

06:21 PM, 01-Feb-2021

गुलाम नबी आजाद ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कृषि कानूनों को लेकर सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सीपीआई सांसद बिनॉय विस्वाम ने भी कृषि कानूनों को लेकर सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। 

06:05 PM, 01-Feb-2021

इस बजट का सार है 'धोखा': रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस बजट का सार है 'धोखा'। यह धोखेबाज बजट है। केंद्र सरकार ने रक्षा बजट नहीं बढ़ाया। जिस प्रकार से राजकोषीय और वित्तीय घाटा लगभग 9.5-10% तक पहुंच गया है, यह निवेशक और अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की बड़ी घंटी है।

05:40 PM, 01-Feb-2021

इस बजट से कृषि कानून को लेकर सारी आशंकाए दूर होंगीः तोमर

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से दूर हो जानी चाहिए। इस बज़ट में MSP के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की है और APMC को सशक्त बनाने की दृष्टि से भी सरकार ने ध्यान रखा है। 

05:28 PM, 01-Feb-2021

इस बजट का विरोध सिर्फ राजनीतिक कारणों सेः किरण रिजिजू 

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में ऐसा बजट दिया है कि कोई इसका विरोध नहीं कर सकता है। अगर कोई विरोध करता है तो वह राजनीतिक है। हम भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। कोविड की वजह से अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ लेकिन बजट आवंटन में कमी नहीं हुई। 

05:24 PM, 01-Feb-2021

इतिहास का पहला बजट जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकताः नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बजट को लेकर कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया आम बजट देश के इतिहास में अब तक का पहला ऐसा बजट है जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के कारण अन्य सेक्टरों को भी फायदा होगा। 

05:12 PM, 01-Feb-2021

वित्त मंत्री ने भारत के लोगों को धोखा दिया: चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अगले वित्त वर्ष के बजट को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लोगों को धोखा दिया है और इससे पहले कभी भी बजट से इतनी निराशा नहीं हुई।

04:53 PM, 01-Feb-2021

आम बजट ऐतिहासिक: जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, छोटे बड़े उद्योगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है।

04:47 PM, 01-Feb-2021

निजीकरण को बढ़ावा देने के अलावा कुछ भी नहीं है: पायलट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आम बजट में निजीकरण को बढ़ावा देने के अलावा कुछ भी नहीं है।

04:41 PM, 01-Feb-2021

भारत तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनेगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बजट को सर्वस्पर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा, 'कोरोना महामारी में इस वर्ष का बजट बनाना निश्चित रूप से एक जटिल काम था। परंतु नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में निर्मला सीतारमण जी ने एक सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है। यह आत्मनिर्भर भारत, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, किसानों की आय दो गुना करने के संकल्प का मार्ग प्रशस्त करेगा। कोरोना महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था रिसेटिंग मोड में है, मुझे विश्वास है कि यह बजट भारत को इस अवसर का इस्तेमाल करके वैश्विक परिदर्श्य में मजबूती से उभरने में सहायक होगा और भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनेगा।'

04:35 PM, 01-Feb-2021

बजट नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा: शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, 'इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, शिक्षा सहित समस्त क्षेत्रों के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किए गए आत्मनिर्भर भारत के बजट के लिए मैं पीएम श्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को हृदय से धन्यवाद देता हूं। यह बजट नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। पिछले वर्ष सारे विश्व ने कोविड-19 के रूप में एक नई चुनौती का सामना किया। भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ इस चुनौती का डटकर मुकाबला किया गया, बल्कि दुनिया के अनेक देशों को मदद भी पहुंचाई गई।'

04:29 PM, 01-Feb-2021

केंद्रीय बजट स्वागतयोग्य है: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी और राजस्व संग्रहण में दिक्कतों के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा संतुलित बजट पेश किया गया, यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा, 'मैं एक संतुलित बजट प्रस्तुत करने के लिये केंद्र सरकार को बधाई देता हूं।'

03:19 PM, 01-Feb-2021

बजट से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बजट में आधारभूत संरचना पर जोर दिया गया है। बजट से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। काफी मुश्किल समय में यह बजट पेश किया गया है। हमारा मुख्य फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर पर था। बजट में इस बार कुल 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जो कृषि सेस लगया गया है उससे आम लोगों पर कम भार पड़ेगा।

01:50 PM, 01-Feb-2021

वित्त मंत्री ने उम्मीदों को किया पूरा

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, 'मेरी राय में, वित्त मंत्री ने आम बजट को लेकर बहुत सारी उम्मीदें जताई थीं और उन्होंने उन सभी को पूरा भी किया है। वर्तमान समय को देखते हुए, बजट भारत की वृद्धि पर केंद्रित है और विकास दर में तेजी लाने के लिए अनुकूल है।'
 
 

01:43 PM, 01-Feb-2021

ये है आत्मनिर्भर भारत का बजट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बजट को लेकर कहा, 'यह बजट 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए है, इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।'

01:36 PM, 01-Feb-2021

पेट्रोल-डीजल पर लगाया गया कृषि सेस

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर कृषि सेस लगाया गया है। डीजल पर चार और पेट्रोल पर ढाई रुपये का सेस लगाया गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि ये सेस कंपनियों को देना होगा और आम लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

12:51 PM, 01-Feb-2021

कॉपर और स्टील में घटाई गई ड्यूटी

कॉपर और स्टील में ड्यूटी को घटाया गया है। सोने-चांदी की कस्टम ड्यूटी को घटाया गया। विदेश से कपड़ों का इंपोर्ट महंगा होंगे। कॉटन पर 10 प्रतिशत ड्यूटी बढ़ी। कुछ लेदर उत्पाद कस्टम ड्यूटी से बाहर।

12:49 PM, 01-Feb-2021

इलेक्ट्रॉनिक सामान मंहगा होगा

इनकम टैक्स के सेक्शन 80EA के तहत अब छूट को 31 मार्च, 2022 तक लिए गए लोन पर लागू किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा होगा, मोबाइल और उसके चार्जर महंगे होंगे। स्टील और लोहे उत्पाद सस्ते होंगे। मोबाइल उपकरण पर कस्टम ड्यूटी का 2.5 प्रतिशत लगेगा। 

12:46 PM, 01-Feb-2021

आम करदाता को नहीं मिली कोई राहत

टैक्स पेयर पर बोझ डालने का वक्त नहीं। टैक्स सिस्टम पारदर्शी रखने का वक्त है। आम करदाता को टैक्स में कोई नई छूट नहीं। जीएसटी अब चार साल पुरानी हो गई है। जीएसटीएन सिस्टम की क्षमता भी बढ़ाई गई है। फेक बिलर्स की पहचान हो रही है। पिछले कुछ महीनों में रेकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन हुआ है। टैक्स ऑडिट की लिमिट 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने का प्रस्ताव। इस तरह सरकार ने टैक्सेशन सिस्टम की जटिलता को खत्म करने का प्रयास किया।

12:38 PM, 01-Feb-2021

अफोर्डेबल हाउसिंग और रेंटल हाउसिंग

एक साल तक के लिए बढ़ी डेढ़ लाख रुपये तक की छूट। जिसकी घोषणा साल 2019 में की गई थी। अफोर्डेबल हाउसिंग उपलब्ध करवाने वालों को भी यह सुविधा दी जाएगी।  मैं वर्तमान 6 वर्षों से आकलन (कर निर्धारण) को 3 साल के लिए फिर से खोलने की समय सीमा को कम करने का प्रस्ताव करती हूं। 

12:34 PM, 01-Feb-2021

75 साल से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर भरने की आवश्यकता नहीं

विवादों को खत्म करने के लिए समिति का गठन होगा फेसलेस समिति बनाई जाएगी। 75 साल से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर भरने की आवश्यकता नहीं होगी। 75 साल के ऊपर के पेंशनधारियों को टैक्स में छूट। एनआरआई को छूट। विदेशी रिटायरमेंट अकाउंट के सरलीकरण के लिए नियम बनाए जाएंगे। एक करोड़ से ज्यादा ऑडिट से छूट मिलेगी। जिन एनआरआई लोगों को टैक्स भरने में काफी मुश्किलें होती थीं उन्हें इस बार डबल टैक्स सिस्टम से छूट दी जा रही है।



 

12:31 PM, 01-Feb-2021

डिजिटल पेमेंट को दिया जाएगा बढ़ावा

देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 1,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया। यह रकम डिजिटल पेमेंट के इंसेंटिव के तौर पर खर्च होगी। गोवा डायमंड जुबली सेलिब्रेशन मना रहा है। हम 300 करोड़ रुपए इसके लिए देंगे। 1000 करोड़ रुपए असम और पश्चिम बंगाल में टी वर्कर के लिए दिए जाएंगे।

12:28 PM, 01-Feb-2021

इसी साल दिसंबर में होगा गगनयान मिशन

न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड इस बार पीएसएलवी-सीएस51 को लॉन्च करेगा। गगनयान मिशन का मानव रहित पहला लॉन्च इसी साल दिसंबर में होगा। 

12:25 PM, 01-Feb-2021

वित्तीय घाटा 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान

वित्तीय घाटा 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके लिए सरकार को 80 हजार करोड़ की जरूरत होगी, जो अगले दो महीनों में बाजार से लिया जाएगा। इमरजेंसी फंड 30,000 करोड़ रुपये। वित्तीय वर्ष में खर्च का लक्ष्य 34.5 लाख करोड़ रखा गया है। 

12:22 PM, 01-Feb-2021

अगली जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल होगी

अगली जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल होगी। इसके लिए सरकार 3760 करोड़ रुपये देगी। चाय बगान श्रमिकों को एक हजार करोड़ रुपये। 

12:16 PM, 01-Feb-2021

100 नए सैनिक स्कूल बनेंगे

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को तहे दिल से स्वीकार किया गया है। 100 नए सैनिक स्कूल बनेंगे। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर की मदद ली जाएगी। हायर एजुकेशन कमीशन बनेगा। इसके लिए कानून में संशोधन किया जाएगा। अनुसूचित जाति के 4 करोड़ विद्यार्थियों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का एलान। संयुक्त अरब अमीरात के साथ मिलकर स्किल ट्रेनिंग पर काम। भारत और जापान मिलकर भी एक प्रोजेक्ट को चला रहे। लेह में केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाए जाने का एलान। आदिवासी स्कूलों में एकलव्य स्कूल खोले जाएंगे।

12:12 PM, 01-Feb-2021

प्रवासी मजदूरों के लिए बनेगा पोर्टल

प्रवासी मजदूरों के लिए देशभर में एक देश-एक राशन योजना शुरू। एक पोर्टल की शुरुआत की जाएगी, जिसमें प्रवासी मजदूरों से जुड़ा डाटा होगा। 

12:04 PM, 01-Feb-2021

इस वित्त वर्ष से शुरू होगी पीएलआई

उत्पादन आधारित योजना (पीएलआई) पर इस वित्त वर्ष से शुरू अगले पांच साल में 1.97 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

12:00 PM, 01-Feb-2021

सात साल में किसानों से खरीद दोगुनी हुई

देश में गेहूं उगाने वाले किसानों की संख्या दोगुनी हुई है। किसानों के लिए बजट में बड़ा एलान। लागत से डेढ़ गुना ज्यादा देने का प्रयास। किसानों को 75 हजार करोड़ से ज्यादा दिए। किसानों की आया दोगुना करने का लक्ष्य। यूपीए सरकार से करीब तीन गुना राशि मोदी सरकार ने किसानों के खातों में पहुंचाई। मोदी सरकार की ओर से हर सेक्टर में किसानों को मदद। दाल, गेंहू, धान समेत अन्य फसलों की एमएसपी बढ़ाई।

11:55 AM, 01-Feb-2021

अगले साल कई पीएसयू का विनिवेश होगा

अगले साल कई पीएसयू का विनिवेश होगा। विनिवेश के लिए कानून में संशोधन होगा। विनिवेश की प्रक्रिया में तेजी आएगी। कुछ सरकारी कंपनियों को बंद करने के लिए सरकार नीति बनाने जा रही है ताकि इन्हें समय रहते बंद किया जा सके। वित्त मंत्री ने नए फाइनेंशियल ईयर में एलआईसी का आईपीओ लाने का एलान किया।

11:52 AM, 01-Feb-2021

बीमा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई

अब इंश्योरेंस क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई। पहले यहां पर सिर्फ 49 फीसदी तक की ही इजाजत थी। इसके अलावा निवेशकों के लिए चार्टर बनाने का एलान।

11:51 AM, 01-Feb-2021

जम्मू-कश्मीर में होगी गैस पाइपलाइन योजना की शुरुआत

जम्मू-कश्मीर में भी गैस पाइपलाइन योजना की शुरुआत होगी। उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ और लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। अभी तक 8 करोड़ लोगों को ये मदद दी गई। 100 नए शहर सिटी गैस वितरण में जोड़े जाएंगे।

11:50 AM, 01-Feb-2021

बिजली क्षेत्र के लिए एलान

बिजली क्षेत्र के लिए भी एलान। सरकार की ओर से 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की स्कीम लॉन्च। बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर। सरकार की ओर से हाइड्रोजन प्लांट बनाने का भी एलान। बिजली क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के तहत होंगे कई प्रोजेक्ट को पूरे।

11:46 AM, 01-Feb-2021

जल्द लॉन्च होगी वॉलेंट्री स्क्रैप पॉलिसी

वॉलेंट्री स्क्रैप पॉलिसी जल्द होगी लॉन्च। पुराने वाहनों के लिए आएगी स्क्रैप पॉलिसी। हर वाहन के लिए लेना होगा फिटनेस सर्टिफिकेट।

11:44 AM, 01-Feb-2021

7 टेक्स्टाइल पार्क बनाए जाएंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट भाषण में बताया गया कि देश में 7 टेक्स्टाइल पार्क बनाए जाएंगे, ताकि इस क्षेत्र में भारत एक्सपोर्ट करने वाला देश बने।

11:42 AM, 01-Feb-2021

2030 तक बनाई जाएगी नई रेलवे प्रणाली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि राष्ट्रीय रेल योजना 2030 तैयार की जाएगी। मेट्रो रेल का 702 किमी पहले से ही परिचालन। 1,016 किमी में पर काम चल रहा है। यात्रियो की सुविधा के लिए विस्टाडोम कोच की शुरूआत। कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये का बजट रेलवे को। भारतीय रेलवे के अलावा मेट्रो, सिटी बस बस सेवा को बढ़ाने पर फोकस करेग। 18 हजार करोड़ रुपये की लागत लगाई जाएगी। कोच्चि, बंगलूरू, चेन्नई, नागपुर, नासिक में मेट्रो प्रोजेक्ट को बढ़ावा।

11:40 AM, 01-Feb-2021

स्वच्छ हवा पर 2,217 करोड़ रुपये होंगे खर्च

स्वच्छ हवा के सरकार मिलियन-प्लस आबादी वाले 42 शहरी केंद्रों पर 2,217 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

11:38 AM, 01-Feb-2021

मेगा-राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की घोषणा

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और केरल में मेगा-राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की घोषणा की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तमिलनाडु में नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट 1.03 लाख करोड़ का होगा। इसी में इकॉनोमिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे। मुंबई- कन्याकुमारी इकॉनोमिक कॉरोडिर का एलान। केरल में भी 65 हजार करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे बनाए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में भी कोलकाता-सिलीगुड़ी के लिए भी नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का एलान। वित्त मंत्री ने असम में अगले तीन साल में हाइवे और इकॉनोमिक कॉरिडोर का एलान किया। अगले साल तैयार होंगे 8,500 किलोमीटर के रोड प्रोजेक्ट।

11:36 AM, 01-Feb-2021

राज्य और स्वतंत्र बॉडी को दिए जाएंगे दो लाख करोड़

रेलवे, एनएचएआई, एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास अब कई प्रोजेक्ट को अपने लेवल पर पास करने की ताकत होगी। वित्त मंत्री ने पूजीगंत व्यय के लिए 5 लाख करोड़ से अधिक के बजट का ऐलान किया। ये एलान पिछले बजट से 30 फीसदी अधिक है। इससे अतिरिक्त राज्य और स्वतंत्र बॉडी को दो लाख करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे।

11:32 AM, 01-Feb-2021

वित्त मंत्री ने दिया 9 स्तंभों का प्रस्ताव

भारत में अब प्रति मिलियन जनसंख्या में सबसे कम सक्रिय मामले और कोविड-19 मृत्यु दर है। इसने आज हमारे द्वारा देखे जाने वाले आर्थिक पुनरुत्थान की नींव रखी है। बजट 2021-22 के लिए छः स्तंभों का दिया है- स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी और बुनियादी ढांचा, आकांक्षात्मक भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी, नवप्रवर्तन और अनुसंधान और विकास, न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन को सुदृढ़ बनाना।

11:28 AM, 01-Feb-2021

मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस जरूरी

प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव स्कीम- 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने के लिए मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस जरूरी है। ग्लोबल सप्लाई चेन में शामिल करना हमारा लक्ष्य है जिससे ग्लोबल चैंपियन बन सकें। सरकार ने इसके लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए का एलान किया था।

11:26 AM, 01-Feb-2021

कोविड वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़

कोविड वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़। नई बीमारियों पर फोकस होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का एलान किया। सरकार की ओर से इसके लिए 64180 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसी के साथ सरकार की ओर से स्थानीय मिशन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 64180 करोड़ नई स्वास्थ्य योजनाओं पर खर्च होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का एलान किया। जिसके तहत शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा, इसके लिए 2,87,000 करोड़ रुपये जारी किए गए।

11:23 AM, 01-Feb-2021

शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का एलान किया जिसके तहत शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 2,87,000 करोड़ रुपये जारी किए गए। वस्त्र उद्योग में बड़ा निवेश करने के लिए मेगा टेक्सटाइल योजना शुरू की जाएगी। जिससे निर्यात के लिए ग्लोबल चेन तैयार की जाएगी। वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान किया। सरकार की ओर से 64180 करोड़ रुपये इसके लिए दिए गए हैं। इसी के साथ सरकार की ओर से स्थानीय मिशन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

11:21 AM, 01-Feb-2021

शहरी स्वच्छ भारत 2.0 की शुरुआत

स्क्रैपिंग पॉलिसी की घोषणा की गई। पब्लिक हेल्थ की जानकारी के लिए वेबसाइट बनाई जाएगी। आत्मनिर्भर भारत 130 करोड़ लोगों की आकांक्षा है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस में हम साथ हैं। हम नेशन फर्स्ट, किसानों की आमदनी दोगुनी करने, गुड गवर्नेंस, सबके लिए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण पर फोकस करेंगे। शहरी स्वच्छ भारत 2.0 की शुरुआत। मिशन पोषण 2. 0 की होगी शुरूआत।

11:19 AM, 01-Feb-2021

जल जीवन मिशन की शुरूआत होगी

जल जीवन मिशन की शुरूआत होगी। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रस्ताव। पीएम मोदी ने गरीब तबकों के लिए खजाना खोले रखा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आत्मनिर्भर योजना मिनी बजट की तरह ही है। आत्मनिर्भर पैकेज ने रिफॉर्म को आगे बढ़ाया। वन नेशन, वन राशन कार्ड, प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव, फेसलेस इनकम टैक्स असेसमेंट जैसे सुधार आगे बढ़ाए गए।

11:17 AM, 01-Feb-2021

किसानों की आय दोगुनी करने पर फोकस

मुश्किल के इस वक्त में भी मोदी सरकार का फोकस किसानों की आय दोगुनी करने, विकास की रफ्तार को बढ़ाने और आम लोगों को सहायता पहुंचाने पर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार का बजट डिजिटल बजट है। ये ऐसे वक्त में आ रहा है जब देश की जीडीपी लगातार दो बार माइनस में गई है लेकिन ये ग्लोबल इकोनमी के साथ ऐसा ही हुआ है। साल 2021 ऐतिहासिक साल होने जा रहा है।

11:14 AM, 01-Feb-2021

 आत्मनिर्भर भारत पैकेज में कुल 27.1 लाख करोड़ रुपये की मदद दी गई

निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत पैकेज कई योजनाओं को कोरोना काल में देश के सामने लाया गया ताकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार को आगे बढ़ाया जा सके। मैं उस खुशी को जाहिर करना चाहती हूं जो भारतीय युवा टीम ने हमें दी। भारत में प्रति मिलियन पर 112 की न्यूनतम मृत्यु दर है। आत्मनिर्भर भारत पैकेज में कुल 27.1 लाख करोड़ रुपये की मदद जारी की गई!  ये सभी पांच मिनी बजट के समान थी।

11:10 AM, 01-Feb-2021

भारत के पास हैं कोविड की दो वैक्सीन

भारत के पास कोविड की दो वैक्सीन उपलब्ध है। सौ और उससे अधिक देशों को उसकी सुविधा मुहैया कराई गई है। प्रधानमंत्री ने हमारे वैज्ञानिकों को इसके लिए धन्यवाद दिया और इस अभियान की शुरूआत की। आत्मनिर्भर पैकेज से ढांचागत सुधारों को गति मिली। कोरोना काल में पांच मिनी बजट पेश किए गए। आठ करोड़ लोगों क मुफ्त गैस, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया।

11:04 AM, 01-Feb-2021

वित्त मंत्री संसद में बजट भाषण दे रही हैं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट भाषण दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में बजट पेश हो रहा है। बजट कोरोना काल में तैयार किया गया।

11:02 AM, 01-Feb-2021

संसद की कार्यवाही शुरू

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी

10:58 AM, 01-Feb-2021

काले रंग का गाउन पहनकर संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह औजला काले रंग का गाउन पहनकर संसद भवन पहुंचे हैं। दोनों ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ अफना विरोध जताने के लिए इसे पहना है।
 
 

10:51 AM, 01-Feb-2021

जीएसटी घटाकर 18 फीसदी करने की मांग

ऑटो सेक्टर जीएसटी में कटौती की मांग कर रहा है। कोरोना के बाद लोगों ने पर्सनल व्हीकल को रखना शुरू किया है। जिसके चलते पहली बार गाड़ी खरीदने वालों की संख्या में काफी तेजी आई है। वर्तमान में व्हीकल पर लगभग 28 फीसदी का जीएसटी लगता है। ऑटो इंडस्ट्री की मांग है कि अगर इसे घटाकर 18 फीसदी कर दिया जाता है तो मांग में जबरदस्त तेजी आएगी। 

10:45 AM, 01-Feb-2021

संसद भवन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला संसद भवन पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में देश का आम बजट पेश किया जाएगा।
 

10:40 AM, 01-Feb-2021
राहुल गांधी - फोटो : PTI

बजट से राहुल गांधी को हैं यह उम्मीदें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के आम बजट से अपनी उम्मीदों को लेकर ट्वीट किया है। सोमवार को उन्होंने कहा, 'बजट 2021 में ये चीजें जरूर होनी चाहिए- रोजगार पैदा करने के लिए एमएसएमईएस, किसानों और श्रमिकों का समर्थन, जान बचाने के लिए हेल्थकेयर खर्च बढ़ाएं और सीमाओं की सुरक्षा के लिए रक्षा खर्च बढ़ाएं।'
 
 

10:34 AM, 01-Feb-2021

अर्थव्यवस्था में होगी वी-आकार की रिकवरी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के बिक्री और सेवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा, महामारी के एक साल में हमें महत्वपूर्ण सीख मिली है। स्थानीयकरण और डिजिटलाइजेशन पर अधिक ध्यान देने से पूरा ऑटो सेक्टर मजबूत हुआ है। हमें उम्मीद है कि 2021 में अर्थव्यवस्था वी-आकार की रिकवरी करेगा, जिससे उद्योग को वापस पटरी पर आने में मदद मिलेगी।

10:28 AM, 01-Feb-2021

संसद भवन पहुंची हेमा मालिनी

भाजपा सांसद हेमा मालिनी संसद भवन पहुंच गई हैं। आज देश का आम बजट पेश किया जाएगा।
 
 

10:22 AM, 01-Feb-2021

संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं।

10:22 AM, 01-Feb-2021

कैबिनेट की बैठक शुरू

संसद भवन में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। वित्त मंत्री सीतारमण आज 11 बजे देश का आम बजट पेश करेंगी।

10:16 AM, 01-Feb-2021

आवास ऋण के भुगतान पर कर छूट की सीमा बढ़ाने की उम्मीद

रियल्टी कंपनियों के संगठन क्रेडाई ने घर की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार से आगामी बजट में कर छूट का दायरा बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही संगठन ने सुझाव दिया कि आवास ऋण के भुगतान पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत मिलने वाली कर छूट की सीमा भी बढ़ाई जानी चाहिए।

10:10 AM, 01-Feb-2021

संसद पहुंचे शाह-हर्षवर्धन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन संसद भवन पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में मोदी कैबिनेट की बैठक होगी।
 

10:05 AM, 01-Feb-2021

संसद भवन पहुंची वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर संसद भवन पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में मोदी कैबिनेट की बैठक होगी।
 

 

10:00 AM, 01-Feb-2021

वित्त मंत्री के लिए सोच और क्रियान्वयन की गतिहीनता से बाहर निकलने की चुनौती

कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश होने से पहले सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए 'सोच और क्रियान्वयन की गतिहीनता' से बाहर निकलकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और सार्थक परिणाम देने की चुनौती है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'क्या 'अधिकतम नारा, न्यूनतम काम' वाली सरकार बजट-2021 को लेकर भारत की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी? वित्त मंत्री के लिए 'सोच और क्रियान्वयन की गतिहीनता' से बाहर निकलकर लोगों को सार्थक परिणाम देने की चुनौती है।'

09:55 AM, 01-Feb-2021

राष्ट्रपति से मिलीं निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। आज 11 बजे संसद में देश का आम बजट पेश किया जाएगा। 
 
 

09:50 AM, 01-Feb-2021

बजट से ऑटो सेक्टर को हैं काफी उम्मीदें

कोविड 19 के चलते ऑटो सेक्टर को काफी नुकसान हुआ। ऐसे में आगामी बजट से ऑटो सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं। सरकारों के इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस को बढ़ता देख इसमें राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। ऐसे में अगर जीएसटी की दरें कम की जाती है तो इससे गाड़ियों के दाम कम होंगे। ऐसे में लोग कम कीमत पर इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां खरीद सकेंगे।

09:45 AM, 01-Feb-2021

बजट से पहले बाजार में तेजी

बजट पेश होने से पहले सोमवार को शेयर बाजारों में रौनक रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स लगभग 400 अंक की बढ़त के साथ 46,617.95 अंक पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13,758.60 अंक पर रहा।

09:40 AM, 01-Feb-2021

कृषि कर्ज प्रवाह में हुई वृद्धि

सूत्रों के अनुसार कृषि कर्ज प्रवाह में साल-दर-साल वृद्धि हुई है। जो भी लक्ष्य रखे गए, ऋण वितरण उससे अधिक ही रहा है। उदाहरण के लिए 2017-18 में किसानों को 11.68 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया जबकि लक्ष्य 10 लाख करोड़ रुपये का ही था।

09:35 AM, 01-Feb-2021

किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य

सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के मकसद को ध्यान में रखते हुए कृषि ऋण का लक्ष्य 2021-22 के बजट में बढ़ाकर करीब 19 लाख करोड़ रुपये कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार ने कृषि ऋण का लक्ष्य 15 लाख करोड़ रुपये रखा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश भर में फसलों की एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी।  हमारी सरकार ने एमएसपी को डेढ़ गुना तक बढ़ाने का काम किया।

09:30 AM, 01-Feb-2021

आईएमएफ ने भारत की अर्थव्यवस्था दहाई अंक में होने का जताया अनुमान

आईएमएफ ने 2021 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 11.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। कोरोना वायरस महामारी के बीच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत एकमात्र देश है जिसकी आर्थिक वृद्धि दर इस साल दहाई अंक में होगी। आईएमएफ द्वारा जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य में वृद्धि का अनुमान जताया है।

09:25 AM, 01-Feb-2021

टैब के जरिए बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पारंपरिक 'बही खाते' की बजाय  मेड इन इंडिय टैबलेट के माध्यम से आम बजट को प्रस्तुत करेंगी और पढ़ेंगी।
 
 

09:20 AM, 01-Feb-2021

वित्त मंत्रालय से निकली वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय से निकल गए हैं। आज संसद में आम बजट पेश किया जाएगा। कोविड के कारण पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा।
 

09:15 AM, 01-Feb-2021

राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। अब वे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गईं हैं।

09:10 AM, 01-Feb-2021

अर्थव्यवस्था में 9.6 प्रतिशत गिरावट का अनुमान

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 और लॉकडाउन से प्रभावित 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.6 फीसदी की गिरावट होने का अनुमान है। इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में 7.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज कर सकती है।

09:05 AM, 01-Feb-2021

अर्थव्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण है बजट

यह बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मौजूदा समय में भारत की अर्थव्यवस्था में सुस्ती छाई हुई है। इसलिए देखना ये होगा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने के लिए वित्त मंत्री क्या एलान करती हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और अन्य एजेंसियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान जताया है।

09:00 AM, 01-Feb-2021

सालाना विकास दर की गिरावट रोकने की चुनौती

अर्थशास्त्रियों ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए देश की सालाना विकास दर में 7-8 फीसदी की गिरावट रहने का आकलन पेश किया है। यह विकासशील देशों के बीच सबसे कमजोर प्रदर्शन माना जा रहा है। सरकार के सामने अर्थव्यवस्था को गिरावट के इस गर्त से बाहर निकालने की सबसे बड़ी चुनौती है।

08:55 AM, 01-Feb-2021

वित्त मंत्रालय पहुंची सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वे आज संसद में आम बजट 2021-22 पेश करेंगी।
 
 

08:50 AM, 01-Feb-2021

अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की भरपाई करेगा बजट

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह बजट कोविड-19 महामारी के कारण हुए नुकसान के बाद भरपाई की शुरुआत रहेगा। इसे महज एक ‘बहीखाता’ होने के साथ-साथ पुरानी योजनाओं को ‘नई बोतल’ में बंद करने से परे होना चाहिए। साथ ही विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए सरकार की तरफ से भविष्य के रोडमैप जैसा होना चाहिए।

08:45 AM, 01-Feb-2021

वित्त मंत्रालय पहुंचे अनुराग ठाकुर

वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आम बजट पेश करेंगी।
 

08:41 AM, 01-Feb-2021

संतुलन बैठाने की कोशिश करेंगी वित्त मंत्री

वित्तमंत्री महामारी से प्रभावित आम आदमी को राहत देने के साथ-साथ देश को आर्थिक रिकवरी की राह पर लौटाने के अपने वादे के बीच संतुलन बैठाने का प्रयास करेंगी। इसके लिए आम बजट में स्वास्थ्य सेवाओं और पड़ोसी देशों के साथ चल रहे तनाव के बीच ढांचागत निर्माण व सुरक्षा पर ज्यादा खर्च बढ़ाए जाने पर जोर रहेगा। 

08:35 AM, 01-Feb-2021

लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा बजट

पूजा-अर्चना के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'बजट लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा। सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर काम किया। महामारी से बचाने और अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की जिसने देश को नई दिशा दी।'
 
 

08:30 AM, 01-Feb-2021

अनुराग ठाकुर ने की पूजा-अर्चना

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में आम बजट 2021-22 पेश करने से पहले, अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।
 

08:25 AM, 01-Feb-2021

‘बही-खाते’ में पेश किया था पहला बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 में अपने पहला बजट पेश करते हुए चमड़े के पारंपरिक ब्रीफकेस को बदलते हुए उसके स्थान पर लाल कपड़े में लिपटे ‘बही-खाते’ के रूप में बजट दस्तावेजों को पेश किया था। वहीं जनवरी की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष का बजट ऐसा होगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है।

08:17 AM, 01-Feb-2021

केंद्रीय बजट 2021 होगा भारत का पहला पेपरलेस बजट

वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्त मंत्री सीतारमण ने 'केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप' लॉन्च की है। इसके जरिए सासंद और आम जनता तक बजट से जुड़े दस्तावेजों की पहुंच हो सकेगी। बता दें कि आजादी के बाद यह पहली बार है जब बजट की प्रिंटिंग नहीं हो रही है।

07:59 AM, 01-Feb-2021

Budget 2021: वित्त मंत्री बोलीं- अर्थव्यवस्था को गति देगा बजट, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बजट से पहले मिली अच्छी खबर
संसद में बजट पेश होने से पहले अर्थव्यवस्था को लेकर एक अच्छी खबर आई है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, जनवरी 2021 में रविवार शाम 6 बजे तक 1,19,847 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। पिछले साल इसी महीने की तुलना में इस साल जीएसटी कलेक्शन आठ प्रतिशत अधिक हुआ है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें