Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान दीनानाथ नादिम की कश्मीरी कविता पढ़ी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का ऋण घटकर अब 48.7 फीसदी पर आ गया है। इस बजट में तीन बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है, इनमें उम्मीदों का भारत, इकोनॉमिक डेवलेपमेंट और केयरिंग समाज को शामिल किया जा रहा है।
इस दौरान निर्मला सीतारमण ने दीनानाथ नादिम की कश्मीरी कविता पढ़ी। उन्होंने भाषण में कहा कि
हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग़ जैसा
हमारा वतन डल लेक में खिलते हुए कमल जैसा
हमारा वतन नौजवानों के गरम खून जैसा
मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन
दुनिया का सबसे प्यारा वतन