फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2020 : अप्रैल 2020 से पेश होगा जीएसटी रिटर्न का सरल स्वरूप : सीतारमण

Sat, 01 Feb 2020 11:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman - फोटो : ANI
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के रिटर्न का सरल स्वरूप अप्रैल 2020 से पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि जीएसटी ने इंस्पेक्टर राज को खत्म किया है और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मदद पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को एक लाख करोड़ रुपये की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद हर परिवार को मासिक व्यय में चार प्रतिशत की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में जीएसटी में दो लाख नए करदाता जुड़े हैं। इसके तहत 40 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं तथा 105 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बजट पेश करने से पहले पूर्व वित्त मंत्री व जीएसटी के 'शिल्पकार’ अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। जीएसटी प्रणाली एक जुलाई 2017 से लागू हुई है। इस बार जनवरी में जीएसटी के तहत 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह हुआ। यह लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें