फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2020 Highlights: इनकम टैक्स : छूट तभी जब आप रियायतें छोड़ें

Sat, 01 Feb 2020 05:08 PM IST
Sneha Baluni बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में पांच लाख तक इनकम टैक्स की छूट की घोषणा की है। मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सीधे तौर पर आपको इसका फायदा मिलने लगेगा। इस छूट को पाने के लिए पेंच समझना होगा। केंद्र सरकार ने करीब 70 तरह की छूट को खत्म करने का फैसला कर लिया है। ऐसे में आपको इनकम टैक्स में छूट तभी मिलेगी जब मिलने वाली आयकर छूटों को छोड़ने का फैसला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:04 PM, 01-Feb-2020

किसानों की आय दोगुनी होगी : पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी। इसके लिए 16 एक्शन प्लान बनाए गए हैं। कृषि क्षेत्र के एकीकृत नीति अपनाई गई है।

05:02 PM, 01-Feb-2020

बजट अर्थव्यवस्था को गति देने का काम करेगा : पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यह अर्थव्यवस्था को गति देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत व गति देने का काम करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार के प्रमुख क्षेत्र कृषि, इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और रोजगार पर बजट में जोर दिया गया है। 

04:34 PM, 01-Feb-2020

एलआईसी के हिस्से बिकने से पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने कहा कि अगर जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का एक छोटा सा हिस्सा बेचा जाता है, तो इससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, आखिर यह सार्वजनिक संपत्ति है, मुझे नहीं लगता कि एक छोटा सा हिस्सा बेचा जाता है तो कोई नुकसान है आखिर इसका एक हिस्सा लोगों के साथ है।

गोयल ने कहा कि राहुल गांधी बजट को लेकर बहुत उत्साहित नहीं दिखे, अगर उनके पास कोई मुद्दा-आधारित प्रश्न हैं, तो मैं उनका जवाब दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि अगर वह केवल विशेषण का उपयोग करना चाहते हैं, तो मैं 10 गुना बेहतर देख रहा हूं कि टीवी पर विशेषण सकारात्मक हैं।

विज्ञापन
04:26 PM, 01-Feb-2020

कॉरपोरेट टैक्स में कटौती, जीएसटी संग्रह से राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि खपत मांग, निजी निवेश और सार्वजनिक व्यय में सुधार लाने के लिए और चूंकि राजस्व पक्ष को कम नहीं किया जा सकता है। इसलिए एफआरबीएम (राजकोषीय जिम्मेदारी और बजट प्रबंधन) का उल्लंघन किए बिना, हमें राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को 0.5 फीसदी तक कम करना था। 

वित्त मंत्री ने कहा कि कॉरपोरेट टैक्स में कटौती और नई कंपनियों द्वारा प्राप्त लाभ, साथ ही जीएसटी संग्रह में सुधार से राजस्व उत्पादन में सुधार होगा और विनिवेश में सुधार के साथ अगले साल राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी।

सीतारमण ने कहा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि मेरा बजट के दौरान दिया गया भाषण बहुत लंबा था, लेकिन मुझे युवाओं के रोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी देनी थी। साथ ही साथ उन्हें फायदा भी पहुंचाना था। 

04:13 PM, 01-Feb-2020

सरकार ने खेल बजट में बढ़ोतरी की

सरकार ने खेल के लिए निर्धारित किए जाने वाले बजट में बढ़ोतरी की है। सरकार ने 2826.92 करोड़ रुपये खेल बजट के लिए निर्धारित किया है, इसमें पिछले साल के मुकाबले 50 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
04:03 PM, 01-Feb-2020

रक्षा बजट में 6 फीसदी की वृद्धि 

इस बार रक्षा बजट में करीब छह फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब यह 3.37 लाख करोड़ हो गया है। हालांकि पिछले साल यह 3.18 लाख करोड़ रुपये था। रक्षा क्षेत्र में दी जानेवाली पेंशन को जोड़कर यह 4.7 लाख करोड़ हो गया है।

03:55 PM, 01-Feb-2020

भारत के इतिहास का सबसे लंबा भाषण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण आजाद भारत के इतिहास का सबसे लंबा भाषण बन गया। करीब 2 घंटे 40 मिनट तक वित्त मंत्री भाषण पढ़ती रहीं। 2019 में भी देश की पहली वित्त मंत्री सीतारमण ने लंबा बजट भाषण पढ़ा था जो 2 घंटे 17 मिनट तक चला था। इससे पहले यह रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम था। उन्होंने 2003 में 2 घंटे 15 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा था। करीब पौने तीन घंटे लंबे बजट भाषण के आखिर में गला खराब होने की वजह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आखिरी दो- तीन पृष्ठ नहीं पढ़ पाई और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से उसे पढ़ा मानकर सदन के पटल पर रख दिया।
 

03:48 PM, 01-Feb-2020

70 तरह की छूट खत्म करने का फैसला 

राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा कि हमने सभी तरह की छूट की समीक्षा की और हमें करीब 120 तरह की छूट मिलीं। हमने प्रत्येक की समीक्षा की है। सिस्टम को आसान बनाने के लिए हमने नई प्रणाली से करीब 70 छूटों को खत्म कर दिया है। 
 



 

03:35 PM, 01-Feb-2020

हम लोगों के हाथों में पैसा देना चाहते थे : सीतारमण 

बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हम लोगों के हाथ में पैसा रखना चाहते थे, खासतौर से मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग में। इसके अलावा हम कर प्रणाली की जटिलता को भी आसान बनाना चाहते थे। 

वित्त मंत्री ने कहा कि लोग सुविधा के हिसाब से टैक्स स्लैब चुन सकेंगे। टैक्स प्रणाली को आसान करने पर वह बोलीं कि बिना विशेषज्ञों के भी लोग टैक्स भर सकेंगे। 

02:17 PM, 01-Feb-2020

युवाओं को रोजगार के लिए कोई रणनीतिक विचार नहीं देखा: राहुल गांधी

बजट को लेकर राहुल गांधी ने कहा, 'मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है। मैंने ऐसा कोई रणनीतिक विचार नहीं देखा जिससे हमारे युवाओं को रोजगार मिल सके। मैंने सामरिक चीजें देखीं लेकिन इसमें कोई केंद्रीय विचार नहीं था। यह अच्छी तरह से सरकार का वर्णन करता है, बहुत दोहराव है, इसे घुमाना सरकार की मानसिकता है, सभी बात करते हैं, लेकिन कुछ भी नहीं हो रहा है।'
 

01:43 PM, 01-Feb-2020

मेक इन इंडिया नीति से लाभांश शुरू

भारत अब विश्व स्तरीय सामान बना रहा है और वैसा ही सामान निर्यात कर रहा है।
कारोबार आसान बनाने के लिए उपाय किए गए।
मेक इन इंडिया नीति से लाभांश शुरू। 
 

01:40 PM, 01-Feb-2020

पैन आवंटन प्रक्रिया को बनाया जाएगा ज्यादा आसान

पैन के आवंटन की प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाने के लिए प्रणाली जल्द।
उपभोक्ता इनवॉयस के लिए गतिमान क्यूआर कोड का प्रस्ताव।
एफएटीए के तहत आय के लिए कड़ी जांच की आवश्यकता।
अप्रत्यक्ष कर की वापसी की प्रक्रिया सरल बनाई गई है।

01:27 PM, 01-Feb-2020

सस्ते मकान की खरीद के लिए मिलेगी डेढ़ लाख की अतिरिक्त छूट

सस्ते मकान की खरीद के लिए 1.5 लाख रुपये तक अतिरिक्त कटौती को एक वर्ष बढ़ाने का प्रस्ताव।
धर्मार्थ संस्थाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक होगी। 
MSME: लेखा परीक्षा के लिए कुल कारोबार की उच्चतम सीमा एक करोड़ से पांच करोड़ होगी।
आयकर अधिनियम में संशोधन करने का प्रस्ताव ताकि फेसलेस निर्धारण की तर्ज पर फेसलेस अपील की जा सके

01:22 PM, 01-Feb-2020

सहकारी संस्थाओं के लिए कर दर में राहत

स्टार्टअप हमारी अर्थव्यवस्था के विकास इंजन के रूप में उभर कर आए हैं।
सहकारी संस्थाओं के लिए कर दर में राहत।
लेखापरीक्षा के लिए कुल कारोबार की उच्चतम सीमा 5 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव।

01:17 PM, 01-Feb-2020

निवेशकों को राहत के लिए लाभांश वितरण कर हटाने का प्रस्ताव

नई व्यक्तिगत आयकर दरों के लिए प्रतिवर्ष 40 हजार करोड़ का अनुमानित परित्यक्त राजस्व आवश्यक।
निवेशकों को राहत प्रदान करने के लिए लाभांश वितरण कर को हटाने का प्रस्ताव।
विद्युत क्षेत्र में निवेश के लिए घरेलू कंपनियों को भी 15 फीसदी रियायती कॉर्पोरेट कर देने का प्रस्ताव

01:08 PM, 01-Feb-2020

पांच लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं

पांच लाख तक की सालाना आय पर कोई कर नहीं। पांच से साढ़े सात लाख के बीच अब 10 प्रतिशत की दर लागू होगी।
7.5 से 10 लाख के बीच की आय पर अब 15 प्रतिशत की दर लागू होगी।
10 लाख से 12.5 लाख के बीच की आय पर 20 फीसदी की दर लागू होगी।
12.5 लाख से 15 लाख के बीच की आय पर 25 फीसदी की दर लागू होगी
15 लाख से ऊपर की आय पर 30 फीसदी की दर से कर लगता रहेगा।
नई कर व्यवस्था करदाताओं के लिए वैकल्पिक होगी।

01:05 PM, 01-Feb-2020

कॉर्पोरेट कर दर को 15 फीसदी के स्तर पर लाए

वर्ष 2020-21 के लिए निवल बाजार उधार 5.36 लाख करोड़ रुपये होगा।
हमने कॉर्पोरेट कर दर को 15 फीसदी के स्तर पर लाने का साहसी और ऐतिहासिक निर्णय लिया। भारत की कॉर्पोरेट दरें विश्व में न्यूनतम दरों में शामिल।
एक नई और सरलीकृत वैयक्तिक आयकर व्यवस्था लाने का प्रस्ताव।

01:01 PM, 01-Feb-2020

2020-21 में 3.5 प्रतिशत रहेगा राजकोषीय घाटा

सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूर कर ली हैं।
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए व्यय का संशोधित अनुमान 26.19 लाख करोड़ है।
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्राप्तियां 19.32 लाख करोड़ हैं।
वर्ष 2020-21 के लिए प्रतिशत घाटा 3.5 फीसदी रहने का अनुमान।

12:55 PM, 01-Feb-2020

सरकार बेचेगी एलआईसी में अपना हिस्सा

2019-20 बजट के बाद सरकार ने एनबीएफसी के लिए आंशिक ऋण गारंटी स्कीम तैयार की है।
सरकार आईपीओ द्वारा एलआईसी और आईडीबीआई बैंक में अपनी शेयर पूंजी का हिस्सा बेचने का प्रस्ताव करती है।
सरकार ने स्वीकारी आयोग की सिफारिशें।
सरकारी प्रतिभूतियों की कतिपय विनिदिष्ट श्रेणियां अनिवासियी निवेशकों के लिए भी खोली जाएंगी।

12:49 PM, 01-Feb-2020

कारक विनिमय अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव

एप आधारित बीजक वित्तपोषण ऋण उत्पाद शुरू किया जाएगा।
सिडबी बैंक के साथ एक्जिम बैंक द्वारा 1000 करोड़ की स्कीम प्रारंभ की जाएगी।
सरकारी प्रतिभूतियों की कतिपय विनिर्दिष्ट श्रेणियां अनिवासी निवेशकों के लिए भी खोली जाएंगी 
कारक विनिमय अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव
बैंक की इंश्योर्ड राशि 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की। यानी अगर बैंक डूबता है तो आपकी 5 लाख रुपये तक की जमा रकम सरकार वापस करेगी। यह राशि पहले एक लाख थी। जिसे बढा़कर अब पांच लाख कर दिया है।

12:46 PM, 01-Feb-2020

स्टॉक एक्सचेंज के जरिए बेची जाएगी आईडीबीआई बैंक की शेष पूंजी

आईडीबीआई बैंक की शेष पूंजी स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से बेचे जाने का प्रस्ताव।
अर्थव्यवस्था के पहिए को चलायमान रखने रके लिए एमएसएमआई अत्यंत महत्वपूर्ण।
एमएसएमआई उद्यमियों के लिए अधीनस्थ ऋण प्रदान करने के लिए स्कीम का प्रस्ताव

12:43 PM, 01-Feb-2020

लद्दाख के लिए 5,958 करोड़ रुपये आवंटित

नवगठित संघ राज्य क्षेत्रों के लिए 2020-21 में 30,757 करोड़ का आवंटन
लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र के लिए 5,958 करोड़ की राशि आवंटित। 

12:39 PM, 01-Feb-2020

राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की होगी स्थापना

सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों में अराजपत्रित पदों पर भर्ती में महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना का प्रस्ताव।
साल 2022 में भारतीय जी-20 अध्यक्षता की मेजबानी करेगा। इसकी तैयारी के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

12:31 PM, 01-Feb-2020

तिरुवल्लूर ने जिन पांच रत्नों का जिक्र किया है पीएम ने उसे पूरा कर दिखाया है

वित्त मंत्री तमिल कवि तिरुवल्लूर की कविता सुनाई। इसमें पांच रत्नों का जिक्र है। वित्त मंत्री ने तमिल कविता का अनुवाद किया, देश की सुरक्षा का जिक्र आते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू किया। वित्त मंत्री पांचों रत्नों की तुलना पीएम मोदी के फैसलों से कर रही हैं। इसके बाद लोकसभा में हंगामा हो गया। वित्त मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि तिरुवल्लूर ने जिन पांच रत्नों का जिक्र किया है तो मोदी ने उसे पूरा कर दिखाया है। स्वास्थ्य, खुशहाली, सुरक्षा और किसानों के लिए कई उपाय किए गए हैं।

12:36 PM, 01-Feb-2020

राष्ट्रीय सुरक्षा मोदी सरकार की प्राथमिकता

राष्ट्रीय सुरक्षा मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमने साफ, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। हमने हर नागरिक पर भरोसा जताया है। मेहनतकश महिलाओं पर ध्यान दिया है।

12:34 PM, 01-Feb-2020

सीतारमण ने तमिल कवि की कविता सुनाई

वित्त मंत्री ने तमिल कवि तिरुवल्लूर की कविता सुनाई। जिसमें पांच तत्वों का जिक्र है। वित्त मंत्री ने तमिल कविता का अनुवाद किया। वित्त मंत्री ने पांचों तत्वों की तुलना पीएम मोदी के फैसलों से की। जिसपर विपक्ष ने हंगामा किया।

12:26 PM, 01-Feb-2020

पर्यटन को बढ़ावा के लिए दिए जाएंगे 2500

अहमदाबाद के लोथल में पोत संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।
2020-21 के लिए संस्कृति मंत्रालय के लिए 3,150 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2500 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव
भारतीय धरोहर एवं संरक्षण संस्थान की स्थापना होगी।
बड़े नगरों में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए 44 करोड़ का आवंटन।

12:22 PM, 01-Feb-2020

अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के लिए दिए जाएंगे 85 हजार करोड़

महिला विशिष्ट कार्यक्रमों के लिए 28,600 करोड़ रुपये का प्रावधान।
सीवर सिस्टमों या टैंकों की सफाई का कोई मैनुअल नहीं होगा।
पोषण संबधी कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव
अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए 85 हजार करोड़ का प्रस्ताव।
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए लगभग 9,500 करोड़ का प्रस्ताव।
पांच पुरातात्विक जगहों पर म्यूजियम बनेंगें- हस्तिनापुर, शिवसागर, डोलावीरा, आदिचेल्लनूर, राखीगढी। इसके अलावा रांची में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा।

12:16 PM, 01-Feb-2020

छह लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के आश्चर्यजनक रूप से सुखद नतीजे देखने को मिले हैं।
इस साल एक लाख ग्राम पंचायतों को फाइबर टू होम कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
छह लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए हैं।

12:13 PM, 01-Feb-2020

भारतनेट कार्यक्रम को छह हजार करोड़ देने का प्रस्ताव

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन के काम में तेजी लाई जाएगी।
भारतनेट कार्यक्रम को छह हजार करोड़ देने का प्रस्ताव।
विद्युत और नवीकरणीय क्षेत्र को 22 हजार करोड़ देने का प्रस्ताव।
क्वांटन प्रौद्योगिकी और एप्लीकेशनों पर राष्ट्रीय मिशन के लिए 8 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव।
 

12:10 PM, 01-Feb-2020

उड़ान स्कीम को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट

हमारे समुद्री बंदरगाहों को और दक्ष बनाने की आवश्यकता। उड़ान स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 100 और विमानपत्तन तैयार किए जाएंगे। 2020-21 में परिवहन अवसरंचना के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव। राष्ट्रीय गैस ग्रीड को बढ़ाकार 27 हजार किलोमीटर पर बढ़ाने का प्रस्ताव।
 

12:04 PM, 01-Feb-2020

Live Budget Session: पीपीपी मॉडल के तहत विकसित होंगे पांच शहर

निवेश निपटान प्रकोष्ठ स्थापित करने का प्रस्ताव।
भारत को तकनीकी वस्त्रों में अग्रणी बनाने के लिए राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशनका प्रस्ताव।
मोबाइल फोन, इलेकिट्रॉनिक उपकरण, सेमी कंडक्टर की पैकेजिंग के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए योजना।
उद्योग और वाणिज्य के उत्पाद के विकास और संवर्धन के लिए 27,300 करोड़ का प्रस्ताव। 
आर्थिक विकास थीम के अंतर्गत फोकस अवसंरचना पर है।
जल्द ही राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति जारी की जाएगी।
पीपीपी मॉडल के तहत पांच शहरों को विकसित किया जाएगा।
राजमार्गों के विकास में तेजी लाई जाएगी।

11:52 AM, 01-Feb-2020

Union Budget Live: जल्द होगी नई शिक्षा नीति की घोषणा

मार्च 2021 तक 150 उच्चतर शिक्षण संस्थान शिक्षुता संबंद्ध कोर्स की शुरुआत का प्रस्ताव
राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय और न्यायायिक विज्ञान विश्वविद्यालय का प्रस्ताव
वंचित वर्ग के लिए डिग्री स्तर के ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम का प्रस्ताव
स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम के तहत इंड-सैट का एशिया और अफ्रीका में संचालन होगा।
शिक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 99,300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
कौशल विकास के लिए 3 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।

11:46 AM, 01-Feb-2020

India Budget 2020: स्वच्छ भारत मिशन के लिए 12,300 करोड़ का प्रस्ताव

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 69 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान।
हमारी सरकार ओडीएफ प्लस के प्रति प्रतिबद्ध।
2024 तक सभी जिलों में जन औषधि केंद्र का विस्तार।
स्वच्छ भारत मिशन के लिए 12,300 करोड़ का प्रस्ताव।
जन जीवन मिशन के लिए 3.60 लाख करोड़ का अनुमोदन।

11:40 AM, 01-Feb-2020

Budget 2020: इंद्रधनुश मिशन का विस्तार किया गया

कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर किसानों की उन्नति सुनिश्चित की जा सकती है।
हमारी सरकार समुद्री मत्स्य संसाधनों के प्रबंधन के लिए फ्रेमवर्क बनाने का प्रस्ताव करती है।
2022-23 तक मत्स्य उत्पादन बढ़ाकर 200 लाख टन करने का प्रस्ताव।
2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ का कृषि ऋण लक्ष्य।
प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी पात्र लाभार्थी केसीसी स्कीम में शामिल होंगे।
किसानों की बेहतरी के लिए बजट में 16 बिंदुओं की कार्य योजना की घोषणा, राज्यों को प्रोत्साहन देने के उपाय।
इंद्रधनुश मिशन का विस्तार किया गया है। टीबी हारेगा तो देश जीतेगा।

11:29 AM, 01-Feb-2020

Union Budget Live: पीएम कुसुम स्टैंड अलोन सोलर पंप के लिए 20 लाख किसान शामिल

पानी से संबंधित मुद्दे अबह देशभर में अब गंभीर चिंता का विषय।
पानी की समस्या से जूझ रहे 100 जिलों के लिए व्यापक उपाय किए जाने का प्रस्ताव।
आदर्श कानूनों को क्रियान्वित करने वाले राज्यों को प्रोत्साहन का प्रस्ताव।
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की प्रतिबद्धता।
पीएम कुसुम में स्टैंड अलोन सोलर पंप के लिए 20 लाख किसान शामिल होंगे।
दूध, मांस तथा मछली समेत खराब होने वाला वस्तुओं के लिए किसान रेल चलाई जाएगी।
नागर विमानन मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मार्गों पर कृषि उड़ान की शुरुआत करेगा

11:23 AM, 01-Feb-2020

Budget 2020 वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान पढ़ी दीनानाथ नादिम की कश्मीरी कविता

हमारा वतन फिर से हुआ शालीमार बाग जैसा
हमारा वतन डल झील में खिलते कमल जैसा
नौजवानों के गर्म खून जैसा
मेरा वतन तेरा वतन हमारा वतन
दुनिया का सबसे प्यारा वतन

उन्होंने आगे कहा- भारत में 15 से 65 वर्ष उत्पादक आयु वर्ग में जनता की संख्या सबसे अधिक है। यह बजट तीन महत्वपूर्ण विषयों के ईर्द-गिर्द बना है। सबके लिए आर्थिक विकास जिसे प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में बार-बार दोहराया है। भारत में डिजिटल क्रांति विश्व में एक अनूठे नेतृत्व के रूप में स्थापित हुई है। यह बजट प्रत्येक नागरिक के जीवन को सहज बनाने के लिए समर्पित है।

11:18 AM, 01-Feb-2020

Union Budget India: वित्त मंत्री ने कहा- केंद्र सरकार का ऋण घटा

  • सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास से कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गति कई गुना बढ़ी।
  • 2009-14 के दौरान मुद्रास्फीति 10.5 फीसदी के दायरे में थी।
  • अब हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।
  • भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2014-19 के दौरान 284 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा।
  • केंद्र सरकार का ऋण घटकर मार्च 2019 में जीडीपी के 48.7 फीसदी पर आ गया।
  • 2006-16 के बीच भारत 271 मिलियन लोगों को गरीबी से ऊपर उठने में मदद की
  • मैं इस बजट को दो अत्याधुनिक विकास की पृष्ठभूमि में पेश करना चाहती हूं।

11:12 AM, 01-Feb-2020

Union Budget: निर्मला सीतारमण ने बजट अभिभाषण के दौरान कहा- 

  • अर्थव्यवस्था के मूलभूत आधार मजबूत हैं। 
  • मुद्रस्फिति सुनियंत्रित हो गई है। 
  • बुनियादी ढांचे में सुधार और समावेशी विकास इस परिवर्तन की विशेषता है। 
  • यह बजट उनकी आय सुनिश्चित करने और उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए है।
  • जीएसटी के मुख्य वास्तुकार अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पति करती हूं। कम कम जीएसटी दरों के कारण औसत परिवार के मासिक खर्च में 4 फीसदी की बचत हुई है।
  • दो वर्षों में 60 लाख से अधिक करदाताओं को जोड़ा गया।
  • 1 अप्रैल 2020 से सरलीकृत नई विवरणी प्रणाली शुरू की जाएगी।

11:02 AM, 01-Feb-2020

Union Budget Live: लोकसभा में पेश हुआ आम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट लोकसभा में पेश कर दिया है। उन्होंने अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है।
 

10:59 AM, 01-Feb-2020

Budget 2020 News: लोकसभा पहुंची सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा पहुंच गई हैं। वह थोड़ी देर में  देश का आम बजट पेश करेंगी। उनके अलावा सांसद हेमा मालिनी, सनी देओल और रवि किशन भी संसद भवन पहुंच गए हैं।
 

10:58 AM, 01-Feb-2020

Budget Session 2020: बच्चों की संख्या के आधार पर इनकम टैक्स छूट देने वाला भारत वाली दुनिया में इकलौता

1958 में बच्चों की संख्या के हिसाब से टैक्स तय हुआ। शादीशुदा हैं, पर बच्चा नहीं है तो 3000 तक की आय पर टैक्स नहीं देना होता। एक बच्चा होने पर 3300 और 2 पर 3600 रु. की आय टैक्स फ्री थी।
100 कमाने पर सिर्फ सवा दो रुपए पहुंचते थे घर- 1973-74 में आयकर वसूलने की अधिकतम दर 85% कर दी गई। सरचार्ज मिलाकर यह टैक्स रेट 97.75% पहुंच गया। यानी एक लिमिट के बाद हर 100 रु. की कमाई में से सिर्फ 2.25 रुपए ही कमाने वाले की जेब में जाते थे। बाकी 97.75 रुपए सरकार रख लेती थी। हालांकि यह अधिकतम दर केवल 2 लाख रुपए से ज्यादा कमाई वाले अमीर लोगों पर लगता था। तब यह दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स रेट था।

10:55 AM, 01-Feb-2020

Union Budget India: इनकम टैक्स की रोमांचक यात्रा

15 अगस्त 1947 को देश में पहला बजट पेश होने के साथ ही 1500 रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री हुई थी। पिछली बार यह लिमिट 5 लाख हो गई थी। 

इनकम टैक्स की रोमांचक यात्रा..

जनसंख्या बढ़ाने को शादीशुदा लोगों को दी गई कुंवारों से ज्यादा टैक्स छूट: 1955 में पहली बार देश में शादीशुदा और कुंवारों के लिए अलग-अलग टैक्स फ्री इनकम रखी गई। शादीशुदा को 2000 रु तक कोई टैक्स नहीं देना पड़ता था। वहीं, कुंवारों के लिए यह लिमिट 1000 रु ही थी।

10:50 AM, 01-Feb-2020

India Budget 2020: 1947 से ही चमड़े के बैग इस्तेमाल होते रहे हैं

देश के पहले वित्तमंत्री आरके षणमुखम चेट्टी चमड़े के ब्रीफकेस में बजट के डॉक्युमेंट्स लाए थे। तब से 2018 तक के बजट तक यही परंपरा जारी थी।

आयकर की 73 साल की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह साल के कार्यकाल में टैक्स फ्री इनकम दो से पांच लाख हो गई, यह 72 साल में सबसे कम समय में सबसे तेज ग्रोथ है। नेहरू के समय बच्चों के आधार पर तय था टैक्स, 2 बच्चों पर मिलती थी 3600 की छूट।

10:49 AM, 01-Feb-2020

Budget 2020 India: फ्रेंच शब्द से निकला है 'बजट' शब्द

वित्त वर्ष 2019—20 में पहली बार पूर्णकालीन महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। उन्होंने ब्रीफकेस में बजट दस्तावेज लाने की परंपरा को तोड़ते हुए लाल फोल्डर का इस्तेमाल किया था।

बजट नहीं, बही खाता

उस समय के आर्थिक सलाहकार के. सुब्रमण्यम ने कहा था कि यह पश्चिमी मानसिकता की गुलामी से बाहर आने का प्रतीक है। यह बजट नहीं, बही खाता है।

फ्रेंच शब्द से निकला है 'बजट'

बजट शब्द फ्रेंच शब्द बूगेट से निकला है। इसका अर्थ है- चमड़े का थैला। बजट ब्रीफकेस का प्रचलन ब्रिटेन में शुरू हुआ था।

10:40 AM, 01-Feb-2020

Budget 2020: बजट बताएगा भाजपा को दिल्लीवालों की कितनी परवाह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीतारमण के बजट पेश करने से पहले कहा कि यह बजट बताएगा की भाजपा को दिल्लीवालों की कितनी चिंता है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली के लोगों को पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार बजट में दिल्ली के हितों की रक्षा करेगी। चुनाव के मद्देनजर दिल्ली को और भी ज्यादा मिलना चाहिए। बजट बताएगा कि भाजपा को हम दिल्लीवालों की कितनी परवाह है।'
 

10:37 AM, 01-Feb-2020

संसद पहुंच वित्त मंत्री का परिवार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का परिवार संसद भवन पहुंच गया है। जिसमें उनकी बेटी प्रकला वांगमयी भी शामिल हैं। सीतारमण दूसरी बार वित्त मंत्री के तौर पर देश का आम बजट पेश करेंगी।
 

10:31 AM, 01-Feb-2020

प्रधानमंत्री ने कहा था: हम 3 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेंगे

  • मोदी सरकार ने पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है। सरकार का दावा था कि वित्त वर्ष 2019—20 में भारत तीन लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • बजट भाषण खत्म होने पर सेंसेक्स 395 अंक गिरा था। वहीं निफ्टी 135.6 अंक टूटा था।
  • दरअसल, बजट घोषणाओं के साथ बाजार में बिकवाली शुरू हो गई थी। टैक्स सेविंग की बड़ी घोषणा नहीं होने से बातार में निराशा आ गई थी।
  • बजट भाषण के बीच इन शेरों को भी रखा गया था- यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट भी लेकर चराग जलता है।

10:25 AM, 01-Feb-2020

संसद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। आज सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया जाएगा। जिसे दूसरी बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। इसी बीच संसद भवन में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।
 

10:19 AM, 01-Feb-2020

संसद भवन पहुंची बजट की प्रतियां

आम बजट 2020-21 के लिए बजट की मुद्रित प्रतियां संसद भवन में लाई गई हैं। सुरक्षा जांच के तौर पर स्निफर डॉग ने बजट प्रतियों की जांच की। इन प्रतियों को पढ़ने के लिए सांसदों को दिया जाता है।
   

10:12 AM, 01-Feb-2020

पिछले बजट की प्रमुख घोषणाएं

  • प्रधानमंत्री ने कहा था: हम 3 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेंगे
  • मोदी सरकार ने पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है। सरकार का दावा था कि वित्त वर्ष 2019—20 में भारत तीन लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • बजट भाषण खत्म होने पर सेंसेक्स 395 अंक गिरा था। वहीं निफ्टी 135.6 अंक टूटा था।
  • दरअसल, बजट घोषणाओं के साथ बाजार में बिकवाली शुरू हो गई थी। टैक्स सेविंग की बड़ी घोषणा नहीं होने से बातार में निराशा आ गई थी।

10:11 AM, 01-Feb-2020

पिछले बजट में हुए थे ये वादे

  • सबको बिजली, एलपीजी और घर देने का वादा
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक सबको बिजली, एलपीजी के साथ मकान देने का वादा किया गया था।
  • आयुष्मान भारत योजना के लिए 62,398 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। स्वास्थ्य बजट 19% तक बढ़ाया गया था।
  • तीन करोड़ व्यापारियों को पेंशन, छोटे उद्योगों का पोर्टल की घोषणा
  • 400 करोड़ रुपये तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों काे भी अब 25% कार्पोरेट टैक्स देने की बात बजट में कही गई थी। इससे 99.30% कंपनी दायरे में आने वाली थी।
  • उत्पाद शुल्क और सेवाकर से जुड़े लंबित मामलों में टैक्स राशि 40% से 70% तक घटाने की घोषणा हुई थी।

10:10 AM, 01-Feb-2020

संसद पहुंचे प्रकाश जावड़ेकर और जीतेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और जीतेंद्र सिंह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंच गए हैं। आज सुबह 11 बजे निर्मला सीतारमण आज देश का दूसरा आम बजट पेश करेंगी।
 

10:02 AM, 01-Feb-2020

संसद पहुंचे केंद्रीय कैबिनेट सचिव

संसद पहुंचे केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर कैबिनेट बैठक के लिए संसद भवन पहुंच गए हैं। बैठक में बजट को औपचारिक तौर पर मंजूरी दी जाएगी। जिसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा।
 

09:49 AM, 01-Feb-2020

राष्ट्रपति कोविंद से मिलीं वित्र मंत्री निर्मला सीतारमण

हर बार की तरह बजट पेश करने से पहले वित्र मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। वित्त मंत्री के साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। वहीं बजट को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है और अब केंद्रीय कैबिनेट में बजट पास होगा। वित्र मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन के लिए निकल चुकी हैं।
 

09:22 AM, 01-Feb-2020

10:15 बजे होगी कैबिनेट बैठक

संसद में बजट पेश होने से पहले आज सुबह 10:15 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी।

09:14 AM, 01-Feb-2020

राष्ट्रपति भवन पहुंची निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं। बजट पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ही इसे संसद में पेश किया जाता है।

08:52 AM, 01-Feb-2020

वित्त मंत्रालय पहुंचे अनुराग ठाकुर

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर पूजा की। आज संसद में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाएगा। वह भी वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा मंत्र है। ये बजट देश के लिए अच्छा हो ऐसी उम्मीद है।
 

08:44 AM, 01-Feb-2020

Budget 2020 Highlights: इनकम टैक्स : छूट तभी जब आप रियायतें छोड़ें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वह आज 11 बजे संसद में देश का दूसरा आम बजट पेश करेंगी।


 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें