फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान नागरिक संहिता: दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित याचिका को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग

Sun, 11 Apr 2021 05:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • समान नागरिक संहिता लागू होने से देश के सभी नागरिकों को भारतीय दंड संहिता की तर्ज पर सैकड़ों जटिल व पुराने कानूनों से मुक्ति मिलेगी
विज्ञापन
Uniform civil code - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर समान नागरिक संहिता पर दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित याचिका को शीर्ष अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की गई है। भाजपा नेता व वकील अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया कि शादी की न्यूनतम उम्र, तलाक के आधार, रखरखाव राशि, गोद लेने व संरक्षकता और उत्तराधिकार पर समान कानून की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पांच याचिकाएं लंबित है।

विज्ञापन


समान नागरिक संहिता लागू होने से देश के सभी नागरिकों को भारतीय दंड संहिता की तर्ज पर सैकड़ों जटिल व पुराने कानूनों से मुक्ति मिलेगी। याचिका में केंद्र सरकार को तीन महीने में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति नियुक्त करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें