फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: अज्ञात हमलावरों ने भाजपा सांसद के घर पर फेंके बम, चलाईं गोलियां

Thu, 25 Jul 2019 09:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैरकपुर
विज्ञापन
भाजपा सांसद के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव बेशक खत्म हो चुके हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा अभी तक थमी नहीं है। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंका और घर के बाहर गोलियां चलाईं। यह घटना कल रात को उत्तर 24 परगना जिले में जगतदल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत घटी। पुलिस ने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 


भाटपारा नगर निगम के प्रमुख और अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यह एक जानलेवा हमला है। सौरभ ने दावा किया है कि घर के बाहर से कई गोलियां बरामद की गई हैं। घटना के बाद से अर्जुन सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सौरभ सिंह की शिकायत के बाद अर्जुन सिंह के घर के बाहर पुलिस के अलावा आरएफ की तैनाती की गई है। घटना के बाद बैरकपुर पुलिस के मनोज कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच की कि कहीं और जिंदा बम तो मौजूद नहीं हैं। 
विज्ञापन


सौरभ का कहना है कि बुधवार रात को जब वह मजदूर भवन पहुंचे तो अचानक उनके घर पर बम फेंके गए। जैसे ही वह बाहर आए तो उन्होंने तृणमूल नेता प्रमोद सिंह, संजय सिंह, नवनीत सिंह, रंजीत सिंह और हरगोविंद सिंह को देखा। उनके पास अवैध हथियार के साथ ही रायफल भी थी।

भाजपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल नेताओं ने 7-8 राउंड गोलियां चलाईं और उनका मकसद हमें मारना था। मैं, अर्जुन सिंह और पवन सिंह सभी एक परिवार के हैं इसलिए हमें निशाना बनाया जा रहा है। अर्जुन सिंह लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। वह अपने साथ तृणमूल के कई नेताओं और समर्थकों को भी लाए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें