फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैल्यूट ठोकने वाले कॉट्रेल ने भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम से की मुलाकात, उनकी उपलब्धियों को सराहा

Thu, 25 Jul 2019 09:11 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेल्डन कॉट्रेल - फोटो : social media
विज्ञापन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम की तारीफ की जब क्रिकेटरों ने जमैका में सेना के एक शिविर के दौरान उनसे मुलाकात की।

विज्ञापन


यह भारतीय नेत्रहीन टीम का पहला जमैका दौरा है। वे तीन वनडे और दो टी-20 मैचों की सीरीज में जमैका की नेत्रहीन टीम से खेलेंगे। कॉट्रेल ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर अपने चिर-परिचित जश्न मनाने के अंदाज में सलाम किया।

उन्होंने ट्वीट किया, 'भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम जमैका के ऐतिहासिक दौरे पर। मैंने सेना के शिविर में उनसे मुलाकात की। इन खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों को सलाम।'
विज्ञापन

 

29 वर्षीय कोट्रेल ने विंडीज की ओर से अब तक दो टेस्ट, 23 वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में कोट्रेल के नाम 2 जबकि वनडे में 29 विकेट दर्ज हैं। टी-20 में इस कैरेबियाई गेंदबाज ने 20 विकेट निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें