फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNICEF-AUF: छात्रा ने बताया- जलवायु परिवर्तन का जिम्मेदार कौन? लोगों को जागरूक करना जरूरी

Tue, 12 Jul 2022 09:45 PM IST
शैलजा श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो दिवसीय कार्यशाला में नोएडा के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और डिजिटल-मोबाइल पत्रकारिता के गुर सीखे। कार्यशाला में कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और UNICEF इंडिया का साझा प्रयास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन और यूनिसेफ की ओर से 23 तथा 24 जून को नोएडा में स्वास्थ्य, कोविड-19 टीकाकरण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यशाला में नोएडा के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और डिजिटल-मोबाइल पत्रकारिता के गुर सीखे। कार्यशाला में कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन


कार्यशाला में छात्रों ने जाना कि जलवायु परिवर्तन का समुदायों और खासकर महिलाओं-बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है? जलवायु विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि जलवायु परिवर्तन से आमजन, विशेषकर महिलाओं तथा बच्चों को किन-किन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। 

जलवायु परिवर्तन का जिम्मेदार कौन?
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्रा रिमझिम कहती हैं कि जलवायु परिवर्तन आज विश्व के सामने एक बड़ी समस्या है और इसके जिम्मेदार हम सभी हैं। उन्होंने कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें कार्यशाला में भाग लेकर यह जानकारी मिली कि कैसे हमारी छोटी-छोटी गतिविधियां ही जलवायु को प्रभावित कर रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में हमने जाना कि हम एक पत्रकार होने के नाते जलवायु संरक्षण और संवर्धन संबंधी जानकारियों को आमजन तक पहुंचा कर समाज में बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें