फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNICEF-AUF: पत्रकारिता के छात्रों ने बताया- जलवायु परिवर्तन का हम पर क्या हो रहा असर और इस क्षेत्र में पत्रकारिता के मायने क्या?

Fri, 08 Jul 2022 04:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो दिवसीय कार्यशाला में मोबाइल तथा डिजिटल जर्नलिज्म के विषय में भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही एक क्विज का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और UNICEF इंडिया का साझा प्रयास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और कोविड-19 टीकाकरण आदि मुद्दों पर अमर उजाला फाउंडेशन और यूनिसेफ की सहभागिता से 23 और 24 जून को नोएडा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। कई वरिष्ठ पत्रकार भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इस दो दिवसीय कार्यशाला में मोबाइल तथा डिजिटल जर्नलिज्म के विषय में भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही एक क्विज का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला के विषय में अपने अनुभव साझा करते हुए शारदा यूनिवर्सिटी के पीएचडी के छात्र साकिब ने कहा कि हमने इन दो दिनों की वर्कशॉप में यह सीखा कि जलवायु परिवर्तन का हम सभी पर क्या असर पड़ रहा है। साथ ही एक पत्रकारिता का छात्र होने के नाते हम इस मुद्दे को और कितनी सहनशीलता से समाज के सामने ला सकते हैं, ताकि आमजन के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके और हम सभी जलवायु संरक्षण के विषय में सोचें।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र ईशान श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्कशॉप से हमने जलवायु परिवर्तन के विषय में काफी कुछ सिखाया है, जो आगे भी हमारे काम आएगा। हमें इस वर्कशॉप में जलवायु परिवर्तन और कोरोना वैक्सीन से संबंधित काफी जानकारी मिली। साथ ही यहां आयोजित इवेंट और एक्टिविटी काफी ज्ञानवर्धक थीं। यह हमारे व्यग्तिगत विकास में भी लाभदायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें