फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएनएचसीआर का बयान: शरणार्थियों के लिए भारत के प्रयास प्रशंसनीय, विस्थापितों के साथ होना चाहिए सम्मान का व्यवहार 

Tue, 26 Apr 2022 08:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए ट्रिग्स ने राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में चरखा प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर तिब्बतियों और श्रीलंकाई तमिलों की सुरक्षा के लिए भारत के प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
यूएनएचसीआर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय (यूएनएचसीआर) के सहायक उच्चायुक्त गिलियन ट्रिग्स ने शरणार्थियों के लिए भारत की सीमाओं को खोलने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जो लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हैं या विस्थापित हैं, उनके साथ सम्मान के साथ व्यवहार करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए ट्रिग्स ने राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में चरखा प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर तिब्बतियों और श्रीलंकाई तमिलों की सुरक्षा के लिए भारत के प्रयासों की प्रशंसा की। ट्रिग्स ने कहा कि भारत का शरणार्थियों की मदद का लंबा इतिहास रहा है इसकी वजह से ही वह यहां आना चाहती थीं। 

उन्होंने कहा कि भारत अपनी सीमाओं को खोलकर सदियों से लोगों की रक्षा कर रहा है। महात्मा गांधी के चरखे के उपयोग को आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए, ट्रिग्स ने कहा कि जो लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होते हैं, जिन्हें विस्थापित किया गया है, उनके साथ सम्मान का व्यवहार होना चाहिए और सम्मान की खोज आत्मनिर्भरता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं समझ सकती हूं कि चरखा चलाने के पीछे महात्मा गांधी का उद्देश्य आत्मनिर्भर बनना था। ट्रिग्स ने क हा कि जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा में भारत के योगदान की प्रशंसा करते हैं। हाल ही में अफगानिस्तान और म्यांमार के लोगों के लिए भारत ने दरियादिली दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें