फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्भाग्य है कि हम ताजमहल से आगे नहीं बढ़ पाए: मोदी 

Sun, 25 Dec 2016 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो :
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ताजमहल का नाम सुनकर दुनिया भर के लोगों को लगता है कि जाना चाहिए। लेकिन, दुर्भाग्य से हम ताजमहल से आगे नहीं बढ़ पाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां भी प्राचीन सभ्यताएं रही हैं, उन देशों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आइकोनिक चीजें महत्वपूर्ण होती हैं। भारत में हमारे राजा-महाराजाओं ने हर इलाके में किले और भवन बनवाएं हैं जिनकी अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। लेकिन दुर्भाग्य से इन किलों और भवनों की उपेक्षा के कारण हम ताजमहल से आगे नहीं बढ़ पाए। पीएम मोदी ने अपील की कि किलों से टूरिज्म का माहौल बनाएं और शिवाजी के बनवाए गए किलों से इसकी शुरुआत होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने खुद पुरातत्व विभाग से अनुरोध करने का वादा किया।

मुंबई में छत्रपति शिवाजी स्मारक के भूमिपूजन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्मारक होगा। मोदी ने शिवाजी महाराज के जल प्रबंधन की तारीफ की और कहा कि मुद्रा नीति, सामुद्रिक सुरक्षा को उन्होंने पहचाना और नौसेना गठित कर अरब सागर में कब्जा कर चुके पुर्तगालियों को खदेड़ा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महापुरुषों की पहचान सिर्फ उनके किसी एक कार्य से नहीं हो सकती। इसी तरह छत्रपति शिवाजी का जीवन घोड़ा, तलवार, हार और जीत से परे है। भगवान राम से शिवाजी की तुलना करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने श्री राम की तरह गरीबों और किसानों को संगठित कर युद्ध के लिए तैयार किया।
विज्ञापन

मुंबई में एक लाख छह हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
मुंबई में एक लाख छह हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
फरवरी में 39 हजार करोड़ रुपये के  सालाना बजट वाली मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी ) के चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई वासियों को विकास का भी तोहफा दिया। मुंबई में मोदी ने एक लाख 11 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ किया। 

इनमें मेट्रो रेल परियोजना से लेकर मुंबई ट्रांस हार्बर, एमयूटीपी -3 आदि शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने उपनगरीय रेल सेवा के माध्यम से 70 लाख लोगों के यात्रा की सुविधा प्रदान की लेकिन 200 किमी मेट्रो रेल नेटवर्क बनाया जाएगा जिसमें 90 लाख यात्री सफर कर सकेंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें