फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांव पर लगा है लाखों बीएड बेरोजगारों का भविष्य, स्कूलों में ठप पड़ी है पढ़ाई

Thu, 13 Oct 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 20 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया फंसी होने के कारण शिक्षकों की कमी बनी है। इन पदों के लिए कम से कम 15 लाख बेरोजगार बीएड अभ्यर्थी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। शिक्षकों की भर्ती नहीं होने से माध्यमिक विद्यालयों में प्रमुख विषयों की पढ़ाई ठप पड़ी है। 
विज्ञापन


चयन बोर्ड की ओर से 2010 में शिक्षक भर्ती पूरी होने के बाद 2011 एवं 2013 में घोषित हुए शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा नहीं जा सका है। अब 2016 में एक शिक्षक भर्ती फिर से घोषित कर दी गई। 2012 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती को लेकर लगातार उदासीनता सामने आई है।

2011 में घोषित शिक्षक पदों का सत्यापन नहीं होने के कारण कोर्ट ने इस भर्ती पर रोक लगा दी थी। चयन बोर्ड एवं शासन की ओर से ठीक ढंग से कोर्ट में पैरवी नहीं किए जाने से भर्ती पर लगी रोक नहीं हट सकी। ऐसे में चयन बोर्ड में 2013 में घोषित शिक्षक भर्ती के लिए 2015 में पहले परीक्षा करवा दी, रोक हटने के बाद चयन बोर्ड ने 2011 में घोषित शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा 2016 में पूरी करवाई। इस प्रकार यह भर्ती पांच वर्ष पीछे हो गई। चयन बोर्ड की ओर से 2016 में लगभग आठ हजार टीजीटी-पीजीटी केपदों की घोषणा की गई है। इसके लिए चयन प्रक्रिया का इंतजार है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा तो पूरी करवा दी पर रिजल्ट घोषित नहीं किया

- फोटो : Demo pic
चयन बोर्ड ने 2011 के लिए परीक्षा तो पूरी करवा दी परंतु अभी इसका रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। अभी तक इस परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की आपत्तियों की सुनवाई नहीं हो सकी है। आपत्ति की सुनवाई के बाद ही परीक्षा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। चयन बोर्ड ने 2013 की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने के बाद इस समय साक्षात्कार चल रहा है। साक्षात्कार के बाद बोर्ड की ओर से अंतिम परिणाम घोषित किया जा रहा है। चयन बोर्ड की सचिव रूबी सिंह का कहना है कि जो भी भर्ती फंसी हैं, उनको साल भर में पूरा कर लिया जाएगा।
पदों का विवरण
प्रधानाचार्य-          2011: 400 पद
टीजीटी-पीजीटी-    2011: 6000 पद
प्रधानाचार्य           2013: 600 पद
टीजीटी-पीजीटी     2013: 4000 पद
प्रधानाचार्य           2016: एक हजार पद
टीजीटी-पीजीटी     2016: 8000 पद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें