फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे पुलिस ने रंगदारी के मामले में दाऊद और अनीस को भी बनाया आरोपी

Thu, 05 Oct 2017 04:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
विज्ञापन
File Pic
विज्ञापन
डी-कंपनी के मुखिया भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और अनीस इब्राहिम पर भी अब पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। इकबाल कासकर के बाद  ठाणे  पुलिस ने उसके भाई दाऊद इब्राहिम और अनीस इब्राहिम को भी रंगदारी के केस में आरोपी बनाया है। पीड़ित बिल्डर की शिकायत पर ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में दाऊद इब्राहिम और अनीस इब्राहिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ठाणे पुलिस के उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे के मुताबिक दाऊद के इशारे पर अनीस ने उक्त बिल्डर को फोन कर धमकाया था। ठाणे पुलिस ने मंगलवार को बिल्डर की शिकायत पर इकबाल कासकर और उसके दोनों साथियों इसरार अली सैयद तथा मुमताज एजाज शेख के खिलाफ ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में एक और मामला दर्ज किया था।

इस मामले में पुलिस ने दाऊद और अनीस को मुख्य आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ आईपीसी 384, 386 और 387 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इकबाल और उसके साथियों पर उक्त बिल्डर से तीन करोड़ का रंगदारी लेने का आरोप है। मुंबई के गोराई स्थित 38 एकड़ जमीन की खरीददारी में कासकर और उसके साथियों ने बिल्डर को डील से हटने के लिए धमकाया और उससे तीन करोड़ रुपये रंगदारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर के तीन करोड़ भी गए और जगह भी नहीं मिली

iqbal kaskar
बिल्डर ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि गोराई स्थित जिस जमीन के लिए साल 2008 में डील की थी उस जमीन पर मूल मालिक की बजाय किसी दूसरे का कब्जा था। बिल्डर की कब्जेदार से सात करोड़ में बातचीत  हुई थी और बिल्डर ने उसे दो करोड़ बयाना दिया था। बाद में इसमें कासकर भी शामिल हो गया।

दाऊद के इशारे पर उसके भाई अनीस ने पीड़ित बिल्डर को फोन पर धमकी दी कि वह जगह को उसने खरीद लिया है और जो दो करोड़ का बयाना भी उसके पास (अनीस) आ गया है। इसके बाद अनीस ने धमकाकर बिल्डर से और एक करोड़ रुपये ऐंठ लिए। इस तरह पीड़ित बिल्डर को न तो जमीन मिली और न ही उसका बयाना वापस मिला और उसे तीन करोड़ की चपत लग गई।

इकबाल और उसके साथियों को फिर मिली छह दिनों की पुलिस हिरासत
ठाणे पुलिस ने बुधवार को इकबाल कासकर, इसरार अली जमील सैयद और मुमताज एजाज शेख तीनों को फिर से ठाणे न्यायालय में पेश किया जहां तीनों को फिर से छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस इस पूरे डील के बारे में तीनों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें