फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में मनरेगा के तहत 19 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला रोजगार

Thu, 27 Dec 2018 03:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि वर्ष 2015-16 से लेकर 21 दिसंबर 2018 तक महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत 19 करोड़ से अधिक परिवारों को रोजगार मिला।

विज्ञापन


लोकसभा में भाजपा सांसद डॉ. मनोज राजोरिया के एक सवाल के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने सदन को बताया कि मनरेगा के तहत वर्ष 2015-16 में चार करोड़ 81 लाख 32 हजार परिवारों को रोजगार मिला जबकि 2016-17 में पांच करोड़ 12 लाख 22 हजार परिवारों को रोजगार मिला।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017-18 में पांच करोड़ 11 लाख 71 हजार परिवारों जबकि मौजूदा वर्ष 2018-19 में 21 दिसंबर तक चार करोड़ 40 लाख 41 हजार परिवारों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकृपाल ने सदन को मनरेगा के तहत पिछले तीन वर्षों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा खर्च की गई धनराशि की भी जानकारी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें