overbridge falls at balasore odisha
- फोटो : Social Media
ओडिशा के बालासोर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का बीम गिरने से बड़ा हादसा टल गया। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
उन्होंने बताया कि सोभारामपुर के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। उसी दौरान छह में से एक बीम ट्रैक पर गिर गया।
बिजली के तार टूटने के कारण इस रूट पर गुजरने वाली ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा। रूट को क्लियर करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हादसे का सही कारण का पता लगाने के लिए इसकी जांच कराई जाएगी।