फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागा काउंसिल ने 139 दिनों बाद मणिपुर से आर्थिक नाकाबंदी हटाई

Mon, 20 Mar 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
एन. बिरेन सिंह - फोटो : Google Plus
विज्ञापन
सात नए जिले बनाने का विरोध करने वाली युनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) ने 19 मार्च की मध्यरात्रि से आर्थिक नाकाबंदी हटा ली है। यह आर्थिक नाकाबंदी 139 दिनों के बाद हटाई गई है और इसके चलते जरूरत का सामान इम्फाल तक नहीं पहुंच पा रहा था।
विज्ञापन


यह फैसला यूएनसी, मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार की बातचीत के बाद लिया गया है। इस मीटिंग की अध्यक्षता केद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (उत्तर-पूर्व) ने की। इस नाकाबंदी की मुद्दा हाल ही में संपन्न हुए मणिपुर चुनावों के लिहाज से बेहद अहम थे, क्योंकि भाजपा ने इस मुद्दे को अपने मेनिफेस्टो में शामिल किया था।

गौरतलब है कि 4 दिन पहले ही एन. बिरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। रविवार को यूएनसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, "लोकतंत्र में बातचीत और परामर्श के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए युनाइटेड नागा काउंसिल आज रात से ही आर्थिक नाकाबंदी हटा रही है।" यूएनसी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उनकी शिकायतों को दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य सरकार यूएनसी के अध्यक्ष जी. कामेई समेत कई नेताओं को भी रिहा करेगी, जिन्हें पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार कर लिया गया था। यह नाकाबंदी कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे ओकराम इबोबी सिंह के दो नए जिले बनाने के ऐलान के बाद ही लागू कर दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें