फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप केस : इलाहाबाद HC ने लिया स्वत: संज्ञान, सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई के लिए राजी

Wed, 11 Apr 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर
विज्ञापन

उन्नाव गैंगरेप केस यूपी की बीजेपी सरकार के लिए गले की फांस बनती जा रही है। वहीं यह केस अब सुप्रीम कोर्ट से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच कल मामले की सुनवाई करेगी। कोर्ट ने इस मामले में एक तीसरे पक्ष के व्यक्ति को भी नियुक्त किया है, जो इस केस से नहीं जुड़ा है। वह कोर्ट को पूरी सूचना उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


उधर, उन्नाव रेप मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है। एक वकील द्वारा दाखिल याचिका में सीबीआई जांच और पीड़िता के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई है। साथ ही याचिका में निर्भया फंड से किशोरी को मुआवजे के साथ ही सुरक्षा की मांग भी की गई है।

अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा ने जनहित याचिका में आरोप लगाया है कि पीड़िता के पिता की जेल में पीटकर हत्या कराई गई। उन्होंने मांग की है कि किशोरी के अपहरण और गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन






बता दें कि उन्नाव के बांगरमऊ के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके समर्थकों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद आरोपी विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर को भी हिरासत में लिया गया और करीब 6 पुलिस कर्मियों को मदद के आरोप में सस्पेंड किया गया है। 

वहीं भजपा विधायक व उसके साथियाें पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के पिता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आंत में घाव होने से बंदी के शरीर में संक्रमण फैल गया था। इससे उसकी मौत हो गई। युवती के पिता की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई थी। रविवार रात पेट में दर्द की शिकयत पर उसे जेल से जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में पिता की मौत होते ही बेटी ने विधायक पर जेल में पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें