फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: विमान की रैंप पर गिरने से यात्री घायल, इंडिगो ने माफी मांगी; एक्स पर शिकायत के बाद लौटाया टिकट का पैसा

Thu, 05 Dec 2024 10:57 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडिगो ने गुरुवार को उस यात्री के प्रति गहरा खेद व्यक्त किया, जिसने शिकायत की थी कि अगस्त में दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान से उतरते समय रैंप पर गिरने के बाद उसे चोट लगी थी। यात्री को टिकट का पूरा रिफंड भी दिया गया है।
विज्ञापन
इंडिगो यात्री विमान की रैंप पर गिरा, एयरलाइन ने माफी मांगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक्स पर एक पूर्व इंडिगो यात्री की तरफ से शिकायत के बाद एयरलाइन कंपनी ने उसके टिकट का पूरा पैसा लौटा दिया है। यात्री ने अपनी शिकायत में लिखा था कि वो दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरके वक्त रैंप पर गिरा था और अगस्त महीने के मध्य से चलने में असमर्थ है। इंडिगो ने इसके लिए माफी भी मांगी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्स पर शख्स ने की थी शिकायत
यात्री ने एक्स पर कई पोस्ट में कहा कि 14 अगस्त को रैंप से नीचे उतरते समय उसका दाहिना पैर अचानक एक नम जगह पर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद, चेन्नई से दिल्ली आए यात्री ने कहा, मैं अगस्त महीने के मध्य से चलने में असमर्थ हूं, और पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम एक साल लग सकता है।

एयरलाइन ने पीड़ित यात्री से माफी भी मांगी
इंडिगो ने कहा कि एयरलाइन पिछले अगस्त में अपनी यात्रा के दौरान यात्री को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त करती है। "हमारे ग्राउंड स्टाफ ने तत्काल सहायता प्रदान की और ग्राहक को चिकित्सा सहायता प्रदान की। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "एयरपोर्ट और इंडिगो की टीमों ने तुरंत उपकरणों की जांच की और पाया कि रैंप सूखा था और बिल्कुल सही स्थिति में था, और अन्य कई यात्री बिना किसी समस्या के इसका इस्तेमाल कर रहे थे।" एयरलाइन ने आगे कहा कि घटना के तुरंत बाद यात्री को हवाई टिकट का पूरा पैसा वापस कर दिया गया, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें