उन्होंने 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थायी सदस्यता उम्मीदवारी पर कहा कि सुरक्षा परिषद पुरानी पड़ चुकी है। यह 1945 के युद्ध के बाद की स्थिति को दर्शाती है। उस वक्त भारत जैसे कई देश किसी दूसरी ताकतों के शासन के अधीन थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को उसकी वर्तमान सदस्यता के साथ विस्तार की जरूरत है। उसमें भारत को भी शामिल किया जाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने पर क्लार्क ने कहा कि उन्हें आशा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अच्छी तरह मनेगा। मैं योग के लाभों को भलीभांति जानता हूं और उसके फायदों का अनुभव भी कर चुका हूं। मेरे ससुर एक योग शिक्षक थे, ऐसे में योग के प्रति झुकाव स्वभाविक है।