फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र शांति सेना: भारत करेगा 30 देशों के सैन्य नेतृत्व की मेजबानी, पाकिस्तान-चीन को नहीं दिया न्योता

Thu, 02 Oct 2025 04:58 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 14-16 अक्टूबर को होने वाले संयुक्त राष्ट्र शांति सेना सम्मेलन में चीन और पाकिस्तान को न्योता नहीं दिया गया है। भारत समेत 30 देशों के सेना प्रमुख इसमें हिस्सा लेंगे। श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देश आमंत्रित हैं। भारत ने अब तक 50+ UN मिशनों में 2.9 लाख से अधिक सैनिक भेजे हैं।

विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र मिशन - फोटो : ORF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में योगदान देने वाले देशों के सेना अध्यक्षों के सम्मेलन में चीन और पाकिस्तान को न्योता नहीं दिया गया है। यह सम्मेलन 14 से 16 अक्तूबर के बीच राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। मंगलवार को उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने बताया कि अब तक कुल 30 देशों के सेना प्रमुखों के आने की पुष्टि मिल चुकी है।
विज्ञापन


सम्मेलन में भारत के अन्य पड़ोसी देश मसलन श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल को न्योता दिया गया है। सम्मेलन में इटली, फ्रांस, इंडोनेशिया, ब्राजील, मलयेशिया और ब्राजील जैसे देश भी शामिल होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल कपूर ने कहा कि भारत की संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भूमिका महज दायित्व नहीं, बल्कि नैतिक और रणनीतिक प्रतिबद्धता रही है। भारत ने 1950 के दशक से अब तक 50 से अधिक मिशनों में 2.9 लाख से अधिक शांति सैनिक भेजे हैं, जिनमें 182 जवानों ने बलिदान भी दिया है।

ये भी पढ़ें:- US Funding: न्यूयॉर्क की आधारभूत संरचना के लिए 18 अरब डॉलर के फंड पर रोक; जानिए ट्रंप प्रशासन के फैसले की वजह
विज्ञापन


सम्मेलन में इन बातों पर दिया जाएगा जोर
सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग और संवाद को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही प्रौद्योगिकी के जरिये शांति अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ाने पर विचार होगा। सम्मेलन के दौरान भारत की आत्मनिर्भर सैन्य तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी देश भारत की स्वदेशीकरण क्षमता से परिचित हो सकें। सम्मेलन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी समेत कई अधिकारी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- FIFA 2026: 'विश्व कप के लिए शहरों का फैसला सरकार नहीं, सिर्फ फीफा करेगा', राष्ट्रपति ट्रंप को फीफा की दो टूक

यूक्रेन या गाजा में नहीं भेजे जाएंगे सैनिक
भारत ने साफ कर दिया है कि वो यूक्रेन या गाजा जैसे संघर्षरत इलाकों में अपने सैनिकों की तैनाती नहीं करेगा। सम्मेलन की जानकारी देते समय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी विश्वेश नेगी ने कहा कि जब तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ओर से इस बारे में स्पष्ट रूप से मंजूरी न दी जाए और यह कदम संयुक्त राष्ट्र के चार्टर तले न हो, सैनिकों की तैनाती नहीं की जाएगी। नेगी ने कहा कि यूएनएससी की मौजूदा संरचना को देखते हुए इस प्रकार की तैनाती की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें