फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में ‘गंगा’ पर अहम भूमिका निभाएंगी उमा भारती, शाह के साथ हुई लंबी मंत्रणा

Thu, 06 Jun 2019 07:48 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती पार्टी में ‘गंगा’ पर अहम भूमिका निभाएंगी। उमा ने मंगलवार शाम को नार्थ ब्लॉक में गृह मंत्री अमित शाह से गंगा की वर्तमान स्थिति पर लंबी बातचीत की और अविरल-निर्मला गंगा के लिए अहम सुझाव दिए। इस दौरान शाह ने खासतौर पर पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को भी बैठक में बुलाया था।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व बनी नमामि गंगे कमेटी को पुनर्गठित कर इसकी कमान उमा को दी जा सकती है। हालांकि इस कमेटी में बतौर सदस्य वह पहले ही शामिल रही हैं। बैठक में उमा ने गंगा यात्रा करने की भी इच्छा जताई। साथ ही गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कई तरह के जनजागरण अभियान चलाने की भी सलाह दी है। 

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गंगा को निर्मल बनाने का अभियान मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उमा को गंगा पुनरुद्घार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में इसे नितिन गडकरी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उमा ने चुनाव न लड़ने की इच्छा जताते हुए संगठन में काम करने की इच्छा जताई थी। उनके अनुरोध के मद्देनजर उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें