फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में जो हो रहा है और मध्यप्रदेश में जो हुआ उसके जिम्मेदार राहुल गांधी: उमा भारती

Mon, 13 Jul 2020 01:28 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
uma bharti - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान और मध्यप्रदेश के सियासी घटनाक्रम को लेकर उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो कुछ घट रहा है और मध्यप्रदेश में जो कुछ घटा है, इसके लिए पूरी तरह राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन


भारती ने कहा कि राहुल कांग्रेस पार्टी के भीतर युवा नेताओं को बढ़ने का मौका नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल को डर है कि कहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट जैसे पढ़े-लिखे और काबिल नेता उच्च पदों पर आ जाएंगे, तो उन्हें पीछे कर दिया जाएगा। 
 

गौरतलब है कि राजस्थान में 18 महीने पुरानी अशोक गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत कर दी है। वे सोमवार को विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। 
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: राजस्थान: 28 विधायकों पर ही उड़ेगा पायलट का प्लेन, ये है पूरा अंक गणित 

कांग्रेस का दावा है कि उसके पास 109 विधायकों का समर्थन है। वहीं दिल्ली से जयपुर पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया है कि पार्टी सचिन पायलट के संपर्क में है और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। उनसे 48 घंटों में कई बार बात की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तरह की समस्या है तो परिवार से बात कीजिए। बात करने के लिए खुले मन से दरवाजे खुले हुए हैं। इस तरह परिवार से अलग होकर पार्टी को नुकसान पहुंचेगा। सुरजेवाला ने दावा किया कि गहलोत सरकार राज्य में अपना कार्यकाल पूरा करेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें