केंद्रीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय उमा भारती के बड़े भाई और पूर्व विधायक स्वामी प्रसाद की अस्थियां शुक्रवार को संगम में विसर्जित की गईं। उमा भारती की मौजूदगी में दिवंगत स्वामी प्रसाद के बेटों राहुल सिंह और नील सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नम आंखों से संगम में अस्थियां विसर्जित कीं।
तीर्थपुरोहित और भतीजों संग उमा सभी वीआईपी जेटी से मोटरबोट से संगम पहुंचीं जहां पुन: पूजन के बाद अस्थियां विसर्जित की गईं। अस्थि विसर्जन के बाद सभी ने संगम स्नान किया।