फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती बोलीं-अब थाईलैंड न जाएं राहुल, सफाई के लिए गंगा में कूदें

Fri, 03 Mar 2017 05:13 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
उमा भारती, राहुल गांधी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंगा वाले बयान को लेकर केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने राहुल पर हमला बोला है। उन्‍होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सलाह देते हुए कहा,''मैं यूपी चुनावों के नतीजे आने के बाद राहुल गांधी से थाइलैंड नहीं जाने का आग्रह करुंगी क्‍योंकि नतीजे आने के बाद ऐसी ही संभावना है। उनको मेरे साथ गंगा की सफाई का काम देखने आना चाहिए और यदि इसकी सफाई का अभियान नहीं शुरू हुआ है तो या तो उनको गंगा में कूदना चाहिए नहीं तो मैं कूद जाऊंगी।''
विज्ञापन


भाजपा नेता ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उमा ने अखिलेश को 'गंगा का सबसे बड़ा शत्रु' करार दिया। उमा भारती ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा,''पांच में से चार राज्‍यों में स्‍वच्‍छ गंगा अभियान का काम शुरू हो गया है लेकिन यूपी सरकार ने सभी गंगा जिलों को एनओसी(अनापत्ति प्रमाणपत्र) नहीं देने का आदेश दिया है। उन्होंने ऑर्डर की कॉपी दिखाने का भी दावा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें