सीएम सरमा ने कहा कि उलफा और सरकार के बीच एक बार बातचीत शुरू करने पर असम शांतिपूर्ण राज्य में तब्दील होने लगेगा। उन्होंने कहा, अब समय वैसा नहीं है जैसा उल्फा के गठन के समय था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
असम के मुंख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में पूर्ण शांति बहाली का आखिरी पड़ाव उल्फा (आई) है। इस दौरान उन्होंने उल्फा सदस्यों से मुख्य धारा में लौटने की अपील भी की।
विज्ञापन
यह बात उन्होंने गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। सीएम सरमा ने कहा कि उलफा और सरकार के बीच एक बार बातचीत शुरू करने पर असम शांतिपूर्ण राज्य में तब्दील होने लगेगा। उन्होंने कहा, अब समय वैसा नहीं है जैसा उल्फा के गठन के समय था। आज, राज्य तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है और यह परिवर्तन उल्फा (आई) में भी दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, उल्फा (आई) पूर्ण शांति हासिल करने की दिशा में आखिरी पड़ाव है। मुझे विश्वास है कि हम जल्द ही वहां पहुंचने में कामयाब होंगे।