फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: रूसी सैन्य बलों की मदद से भारतीयों को निकालने की योजना, दो आईएल-76 विमान तैयार 

Fri, 04 Mar 2022 04:26 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने कहा कि दो आईएल-76 विमान जो रूसी मूल के हैं, उन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि वे तुरंत मॉस्को के लिए उड़ान भर सकें।
विज्ञापन
Ukraine Crisis - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना ने रूस की राजधानी मॉस्को से सूमी और खार्किव जैसे संघर्ष प्रभावित पूर्वी यूक्रेन के शहरों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए दो आईएल-76 (IL-76) सैन्य परिवहन विमानों को स्टैंडबाय पर रखा है। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी उक्रेन के शहरों में फंसे भारतीय पश्चिमी सीमा पर नहीं जा सकते हैं, भारतीय वायुसेना रूसी सैन्य बलों की मदद से उन्हें निकालने की योजना बना रही है। अब तक, भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, स्लोवाकिया, पोलैंड और हंगरी से अपने नागरिकों को निकाल रहा है क्योंकि 24 फरवरी से यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है। 

विज्ञापन


मॉस्को की उड़ान के लिए विमान तैयार
अधिकारियों ने कहा कि दो आईएल-76 विमान जो रूसी मूल के हैं, उन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि वे तुरंत मॉस्को के लिए उड़ान भर सकें और भारतीयों को निकाल सकें। अब तक वायुसेना ने यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसी देशों से सात उड़ानों में कुल 1,428 भारतीयों को निकाला है। इन सात उड़ानों का संचालन अमेरिकी मूल के सी-17 विमानों के जरिए किया गया है। भारत ने गुरुवार को कहा कि वह मुख्य रूप से पूर्वी यूक्रेन के खारकीव शहर और अन्य संघर्ष वाले क्षेत्रों से अपने नागरिकों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 

एक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि बुधवार को यूक्रेन में भारतीय दूतावास द्वारा जारी तत्काल सलाह के बाद लगभग 1,000 भारतीय खारकीव से सोचिन पहुंचे। बागची ने कहा कि हमारा अनुमान है कि हमारी एडवायजरी के बावजूद खारकीव में अभी भी कुछ सौ लोग हैं। दुर्भाग्य से गुरुवार को शहर में हिंसा का एक नया दौर शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें