फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 भारत को हथियार उत्पादन की तकनीक देगा यूके

Wed, 12 Apr 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
हथियार और सैन्य सामानों के साझा उत्पादन के लिए ब्रिटेन ने भारत को तकनीक हस्तांतरित करने की पेशकश की है। भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के रक्षा सचिव माइकल फैलन ने कहा कि नवोन्मेष और साझेदारी के साथ ब्रिटेन और भारत सबसे आगे हो सकते हैं।
विज्ञापन


हथियार निर्यात में ब्रिटेन विश्व में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। फैलन ने कहा कि ब्रिटेन रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में सरकारों के बीच तकनीक हस्तांतरण चाहता है। फैलन ने आतंकवाद और उग्रवाद को सबसे बड़ी चुनौती बताया और इनसे निपटने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कोई भी देश आतंकवाद से बचा हुआ नहीं हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा समझौते और सहयोग बढ़ाने के लिए फैलन ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें