जेनरिक ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके बॉस गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली द्वारा संसदीय बयान में पेश किया गया आपातकालीन कानून कानूनी चुनौतियों के दौर को खत्म करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
ब्रिटेन के राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं। यहां के आव्रजन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने की सरकार की रवांडा नीति के साथ मजबूत असहमति के कारण प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
कानूनी चुनौतियों को खत्म करने के लिए पर्याप्त नहीं
जेनरिक ने बुधवार को कहा कि उन्हें लगता है कि उनके बॉस गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली द्वारा संसदीय बयान में पेश किया गया आपातकालीन कानून कानूनी चुनौतियों के दौर को खत्म करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
सुनक ने जताया दुख
वहीं आव्रजन मंत्री के इस्तीफा देने पर सुनक ने कहा कि वह बहुत दुखी है, लेकिन पद छोड़ने के लिए दिया गया उनका तर्क गलतफहमी पर आधारित है।
आव्रजन पर सरकार की नीति...
जेनरिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'बड़े दुख के साथ मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आव्रजन मंत्री के पद से इस्तीफा देने को कहा है। मेरी जब आव्रजन पर सरकार की नीति की दिशा को लेकर इतनी गहरी असहमति है तो मैं अपने पद पर रहकर काम नहीं कर सकता हूं।'
विज्ञापन
कहीं न कहीं नुकसान पहुंचा रही
उन्होंने आगे कहा कि इंग्लिश चैनल के पार छोटी नौकाएं देश को कहीं न कहीं नुकसान पहुंचा रही हैं और सरकार को राष्ट्रीय हितों को अंतरराष्ट्रीय कानून की विवादित बातों से ऊपर रखने की जरूरत है। इसलिए मैंने लगातार एक कानून की वकालत की है जो घरेलू और विदेशी अदालतों के लिए नीति की प्रभावशीलता को अवरुद्ध करने या कमजोर करने के अवसरों को गंभीर रूप से सीमित करता है।