फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की उड़ानें शुरू लेकिन ज्यादातर लोग चाहते हैं नए स्ट्रेन वाले देशों से बंद रहे आवाजाही 

Sat, 09 Jan 2021 03:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
Air India - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ानें शुक्रवार को शुरू हो गईं। वहीं एक सर्वे के मुताबिक देश के अधिकतर लोग अब भी चाहते हैं कि जिन देशों में नया स्ट्रेन पाया गया है वहां के लिए आवाजाही फिलहाल बंद रखी जाए। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद करीब 15 दिनों तक बंद रखने के बाद डीजीसीए ने वहां के लिए कड़ी सावधानी के साथ उड़ानें शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


सर्वे में 64 फीसदी लोगाें ने नए स्ट्रेन वाले सभी देशों के लिए बबल उड़ानें बंद रखने के पक्ष में वोट किया, जबकि 32 फीसदी लोग चाहते हैं कि सीमित और संशोधित शेड्यूल पर उड़ानें संचालित की जाएं।

बता दें कि पिछले 15 दिनाें में दुनिया के 40 देशों में कोरोना का नया स्ट्रेन बी.1.1.7 मिला है। इस बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से ब्रिटेन के लिए उड़ानें 31 जनवरी तक रद्द करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें