भारत के अद्वितीय पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सभी
दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाएं जिससे उनके उपभोक्ता यह सुनिश्चित कर सकें कि उनका मोबाइल सिम आधार नंबर से जुड़ चुका है। इस कदम से प्राधिकरण आधार के अनाधिकृत इस्तेमाल को सुनिश्चित करना चाहता है।
यूआईएडीआई ने यह निर्णय विक्रेताओं, संचालकों और एजेंटों द्वारा आधार सत्यापन सुविधा के गलत इस्तेमाल की जानकारी मिलने के बाद उठाया है।
जानकारी के अनुसार आधार धारक के अलावा उसके आधार का इस्तेमाल दूसरों के नए सिम और उनके पुन: सत्यापन के लिए किया जाता है।
दूरसंचार संचालकों को चेतावनी देते हुए यूआईएडीआई ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके विक्रेता और एजेंट किसी फर्जी गतिविधि में शामिल नहीं हैं। प्राधिकरण ने नई सेवा को 15 मार्च तक उपभोक्ता को उपलब्ध कराने को कहा है।