फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अगस्त तक टलेगा चेहरे की पहचान से आधार सत्यापन: यूआईडीएआई 

Wed, 13 Jun 2018 09:50 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने चेहरे की पहचान के जरिए सत्यापन की सुविधा शुरू करने की योजना को करीब एक महीने के लिए टाल दिया है। अब ये सुविधा 1 जुलाई के बजाय 1 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सीईओ अजय भूषण पांडे ने बुधवार को बताया कि इस सुविधा को पहले ही दिन से ही बिना किसी परेशानी के चलाने के लिए पर्याप्त तैयारी करने के लिहाज से एक महीने का समय बढ़ाया गया है।

बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए फिंगर प्रिंट सही तरीके से नहीं उभरने के कारण परेशानी का सामना करने वालों को सुविधा देने की घोषणा यूआईडीएआई ने इस साल की शुरुआत में की थी। इस सुविधा में आंख की पुतली या फिंगरप्रिंट के साथ ही चेहरे की पहचान के जरिए भी आधार कार्ड धारक का सत्यापन हो पाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि सभी सेवा प्रदाताओं जैसे, बैंक व मोबाइल कंपनियों, आदि को एक जुलाई तक अपने सिस्टम में आधार नंबर के स्थान पर जारी होने वाला वर्चुअल आधार नंबर स्वीकारने की सुविधा लागू करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा यूआईडीएआई एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट भी तैयार कर रहा है, जो चेहरे की फोटो खींचने, उसके जीवित होने की पुष्टि करने और डिजिटल साइन तैयार करने में सक्षम होगी।

अकेले चेहरे की पहचान से सत्यापन नहीं

यूआईडीएआई ने ये स्पष्ट किया था कि अकेले चेहरे की पहचान से आधार कार्डधारक का सत्यापन नहीं हो पाएगा बल्कि इसके साथ फिंगरप्रिंट या आंख की पुतली या वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का उपयोग करना भी जरूरी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें