परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी(File Photo)
- फोटो : amar ujala
यूजीसी नेट जून में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को आएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी शुक्रवार दोपहर तक रिजल्ट जारी कर देगी। इस रिजल्ट को विद्यार्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाकर देख पाएंगे।
इस परीक्षा का आयोजन 20-21 जून और 24 से 26 जून 2019 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया गया था, पहला सत्र सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया गया था।
ऐसा पहली बार हुआ था जब पेपर 1 और 2 के बीच में कोई ब्रेक नहीं दिया गया था। दोनों पेपर हल करने के लिए आवेदकों को 3 घंटे का समय दिया गया था।
दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी के लेक्चरर डॉ प्रकाश उप्रेती ने बताया कि इस बार हिंदी में बेहतर परिणाम की उम्मीद है। परीक्षा के नए पैटर्न से छात्रों को थोड़ी समस्या हुई थी। कारण कि पहले दोनों पेपर के बीच उन्हें ब्रेक की आदत रही है।
वहीं, दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के शिक्षक डॉ रुद्रेश नारायण मिश्रा ने कहा कि जनसंचार एवं पत्रकारिता विषय में इस बार प्रश्न थोड़े घुमावदार आए थे, लेकिन छात्रों ने बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा दी है, सो अच्छे परिणाम की उम्मीद हैं।