फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में तनाव के चलते स्थगित हुई यूजीसी-नेट परीक्षा

Sun, 10 Jul 2016 04:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में तनाव के चलते रविवार, 10 जुलाई को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। हिजबुल कमांडर बुरहान वानी समेत उसके दो अन्य साथियों के मारे जाने के बाद घाटी में बढ़ते तनाव को राज्य सरकार की मांग पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए श्रीनगर समेत घाटी में कई अन्य स्थानों पर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे।

हालांकि शनिवार को हिजबुल कमांडर की मौत के बाद घाटी में तनाव बढ़ गया है। तनाव के बाद राज्य सरकार ने मंत्रालय को रिपोर्ट दी कि परीक्षा केंद्रों तक छात्र नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यूजीसी नेट की परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए। घाटी में माहौल सामान्य होने के बाद जल्द ही परीक्षा की दूसरी तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें