फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'भगवा झंडा सिर्फ हाथों में नहीं, दिल में भी होना चाहिए', उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

Thu, 29 Sep 2022 03:11 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई

सार

उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दशहरा रैली में अनुशासित तरीके से आने के लिए कहा, जिसे वह 5  अक्तूबर को शिवाजी पार्क में संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवा झंडा किसी के हाथ में नहीं बल्कि दिल में होना चाहिए। भाजपा और शिंदे गुट ने अक्सर ठाकरे पर सत्ता के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाकर हिंदुत्व के आदर्शों से समझौता करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


भगवा झंडा केवल हाथ में नहीं दिल में भी होना चाहिए: उद्धव
अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि यह हमें देश में लोकतंत्र को बचाने और हिंदुत्व को बनाए रखने के लिए भगवान द्वारा दिया गया अवसर है। भगवा झंडा सिर्फ किसी के हाथ में नहीं होना चाहिए, यह  दिल में होना चाहिए। यह मेरे दिल में है। 

उद्धव ठाकरे पांच अक्तूबर को दशहरा रैली को संबोधित करेंगे
ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दशहरा रैली में अनुशासित तरीके से आने के लिए कहा, जिसे वह 5  अक्तूबर को शिवाजी पार्क में संबोधित करेंगे। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग में चल रहे मामले पर, जिस पर शिवसेना का मूल गुट है, ठाकरे ने कहा, "हमें अदालत के साथ-साथ चुनाव आयोग के सामने भी इस लड़ाई को जीतने की जरूरत है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें